रायगढ़ - - - सर्व नाई समाज अध्यक्ष व डायरेक्टर रायगढ़ ब्यूटी एसोशिएशन के तारा श्रीवास व रायगढ़ ब्यूटी एसोशिएशन की अध्यक्ष मंजुला त्रिपाठी के विशेष मार्गदर्शन में विगत दो जून को छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री व जनप्रिय रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के जन्मदिन की खुशी में दो जून को शहर के चक्रधर चौक में शरबत वितरण का कार्यक्रम किया गया। वहीं सभी सदस्यों ने दोपहर बारह बजे से अवरत दो बजे तक प्रचंड गर्मी में सैकड़ों लोगों को शरबत वितरण किया ।जिससे राहगीर भी खुश हुए। वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष आरबीए डायरेक्टर तारा श्रीवास, रायगढ़ ब्यूटी एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती मंजूला त्रिपाठी, शशि माली,कामिनी त्रिपाठी बबीता साहू ,रंजना देवांगन, सुमित्रा जांगड़े,पूजा ठेठवार ,ममता नायक ,रिनी बाग,ज्योति उराव ,प्रियंका वैष्णव ,श्रुति महंत, गीता बारिक शीतल शिवानी खुशी सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।








