नव्या - 3 समर युवतियों के लिए बना यादगार
रायगढ़ - - शहर में युवतियों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से सात दिवसीय नव्या - 3 समर प्रशिक्षण कैंप का भव्य आयोजन पुष्पक होटल में योग विशेषज्ञ श्रीमती स्मिता सिंघल के विशेष मार्गदर्शन में किया गया जहाँ गेम्स, टैलेंट शो, डांस, मस्ती और अपनत्व भाव से कैंप का समापन किया गया। इस समापन समारोह की सबसे खास बात यह रही कि डेकोरेशन से लेकर एंकरिंग, गेम्स प्लानिंग और सभी व्यवस्थाओं को कैंप की युवतियों ने ही पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अंजाम दिया। मंच संचालन से लेकर मेहमान नवाजी तक, हर जगह बेटियों की टीमवर्क दिखी।


खूबसूरत अंदाज में हुआ समापन - - समापन अवसर पर टैलेंट शो में सुरनैना और आराध्या के सोलो डांस की अदाओं ने सभी का मन मोह लिया। वहीं दृष्टि, तनीषा, अभी और तनुश्री के ग्रुप डांस पर तो दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से हॉल गूंजा दिया। हर परफॉर्मेंस में कॉन्फिडेंस और क्रिएटिविटी झलक रही थी। इसी तरह कैंप में खेले गए गेम्स इतने इंटरेस्टिंग और फनी थे कि हंसते-हंसते सबके पेट में बल पड़ गए। टीम गेम्स ने न सिर्फ एंटरटेनमेंट दिया बल्कि आपसी तालमेल और लीडरशिप भी सिखाई।

समर कैंप प्रशिक्षण की हुई सराहना - - समर कैंप में प्रशिक्षण लिए युवतियों ने कहा कि हमने आज तक ऐसा कैंप अटेंड नहीं किया। हमारी गर्मी की छुट्टियों का यह बेस्ट यूज हुआ। वहीं अभिभावकों ने भी प्रशिक्षण कैंप की सराहना की। योग विशेषज्ञ श्रीमती स्मिता सिंघल ने कहा कि जीवन में पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य कला को भी सीखना चाहिए प्रशिक्षण लेना चाहिए। इससे व्यक्तित्व में निखार आता है। प्रशिक्षण में सात दिनों के अंतर्गत वर्कशॉप में योगा, मेडिटेशन, डाइट टिप्स, जुंबा, सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही कॉन्फिडेंस बिल्डिंग, पॉजिटिव थिंकिंग, स्मार्ट स्टडी टिप्स, गोल सेटिंग और करियर गाइडेंस की विशेष जानकारी दी गई। जिसमें जुंबा ट्रेनर मयंक सर व सेल्फ डिफेंस ट्रेनर विशाल तनवर सर की विशेष भूमिका रही। श्रीमती सिंघल ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन को भव्यता दी जाएगी।








