सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता डी.राम का दुखद निधन

रायगढ़ - - शहर के पंचवटी नगर निवासी सेवानिवृत्त पीडब्ल्यूडी वरिष्ठ कार्यपालन अभियंता बेहद मृदुभाषी सहज सरल व्यक्तित्व के धनी डी.राम का विगत दो जून मंगलवार को शहर के मेट्रो हॉस्पिटल में रात सात बजे दुखद निधन हो गया। उनका उपचार चल रहा था वे काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे अपने पीछे दो पुत्र मनोहर, प्रमोद व घर परिवार के सदस्यों को रोते - बिलखते छोड़ गए। तीन जून बुधवार को उनके गृह गाँव सुईजोर (तपकरा) में अंतिम संस्कार किया गया। जहाँ घर परिवार के सदस्यों व ग्रामवासियों ने अंतिम विदाई दी। वहीं अंतिम रस्म का सभी कार्यक्रम गाँव में होगा। उनके दुखद निधन से घर परिवार के सदस्य व ईष्ट मित्रगण अत्यंत शोकाकुल हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page