रायगढ़ में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए तीन दिवसीय एआई (AI) सर्टिफिकेट कोर्स का सफल समापन

रायगढ़ - - विगत 3 मई को दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की रायगढ़ शाखा द्वारा स्थानीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए आयोजित तीन दिवसीय "एआई (AI) सर्टिफिकेट कोर्स - लेवल 1" का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। विगत 1 मई से 3 मई 2026 तक चले इस गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीए प्रोफेशनल्स को भविष्य की तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराया गया।  प्रमुख उपस्थिति और सहभागिता इस विशेष कार्यक्रम में 50 चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई और कोर्स को सफल बनाया, इस कोर्स में भाग लेने, झारसुगुड़ा, बारगढ़, सरायपाली, सारंगढ़ , खरसिया, के सीए  ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से  शाखा अध्यक्ष सीए दिनेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष , सीए संतोष टिबरेवाल , उपाध्यक्ष सीए संजय सोनी, कोषाध्यक्ष  सी ए वंश अग्रवाल एवं सीए तेजस्वी अग्रवाल,ने न केवल कोर्स में भाग लिया वरन उपस्थित रह कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यशाला में देश के जाने-माने एआई विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जिसमें श्री अंकित जालान जी गोहाटी ,सीए रिद्धि जैन ,रायपुर  जिन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से एआई में विशेषज्ञता हासिल की है, ने बताया कि कैसे एआई के माध्यम से महीनों के ऑडिट कार्य को कुछ ही घंटों में पूर्ण किया जा सकता है। उन्होंने चैटजीपीटी, जेमिनी और बॉटप्रेस जैसे टूल्स का उपयोग करके वित्त और ऑडिट के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के गुर सिखाए।  सीए सुमित बिहानी  कोलकाता से जिन्होंने जेनरेटिव एआई और एमएस ऑफिस ऑटोमेशन पर सत्र लिया। उन्होंने बताया कि कैसे वित्त पेशेवर एआई टूल्स का उपयोग करके कई मानव-घंटों (man-hours) की बचत कर सकते हैं। बिहानी आईसीएआई की एआई समिति के पूर्व सदस्य भी रह चुके हैं।  सीए वैभव अग्रवाल , रायपुर  तीन दिनों तक रायगढ़ में रह कर प्रत्येक सदस्यों की समस्याओं का समाधान किया उन्होंने जीएसटी (GST) समाधान, दस्तावेज़ स्वचालन और work flow automation में एआई के व्यावहारिक उपयोग पर चर्चा की। उन्होंने वास्तविक अनुपालन परिदृश्यों के माध्यम से जटिल विषयों को सरल बनाकर प्रस्तुत किया। 

कार्यशाला के मुख्य बिंदु एआई और ऑटोमेशन रहा  ऑडिट, इनकम टैक्स और जीएसटी में एआई का प्रभावी उपयोग, डाटा सुरक्षा,डीपीडीपी अधिनियम और जिम्मेदार एआई फ्रेमवर्क की जानकारी दी  साथ ही प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पाइथन और विभिन्न एआई एप्स के माध्यम से लाइव डेमो दिया। रायगढ़ शाखा के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना अनिवार्य है। कार्यक्रम के अंत में सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सीए राहुल अग्रवाल रायगढ़ शाखा, सीआईआरसी (, आईसीएआई ने प्रदान की।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page