पश्चिम बंगाल,असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी बधाई, कहा – यह जनता, सुशासन और विकास की जीत है

रायगढ़ - - रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी. चौधरी  ने पश्चिम बंगाल एवं असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड एवं ऐतिहासिक जीत पर समस्त प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं असम की देवतुल्य जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा यह जनता,सुशासन एवं विकास की जीत है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पश्चिम बंगाल असम में भाजपा की यह ऐतिहासिक विजय पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है।”यह ऐतिहासिक विजय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन  के मजबूत संगठनात्मक नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी  के कुशल दिशा निर्देश में संभव हुई है। पश्चिम बंगाल असम के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, संगठन पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी, अथक परिश्रम और जनता के अटूट विश्वास का यह परिणाम है। श्री चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल एवं असम की जनता ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’* के मंत्र पर फिर मुहर लगाई है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने पश्चिम बंगाल  असम में शांति, विकास और सांस्कृतिक गौरव को नई ऊंचाई दी है। घुसपैठ, उग्रवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को जनता ने भरपूर समर्थन दिया है। यह जनादेश बताता है कि देश की जनता परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार को नकार कर राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन को जनादेश दे रही है। पश्चिम बंगाल,असम की यह जीत 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए भी स्पष्ट संकेत है। श्री चौधरी ने कहा भाजपा की सरकारें पश्चिम बंगाल एवं असम को विकास के नए शिखर पर ले जाएगी।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page