चांदमारी सामुदायिक भवन में पार्षद अमित शर्मा के द्वारा प्रशिक्षण शिविर आयोजित
महापौर ने बांटे प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं केक मेकिंग प्रतियोगिता सम्पन्न
रायगढ़ - - रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक9 चांदमारी स्थित सामुदायिक भवन में पार्षद श्री अमित शर्मा के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा केक मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान उपस्थित रहे।


विशिष्ट अतिथियों में पार्षद एवं निगम एम .आई. सी. सदस्य अमित शर्मा, पार्षद श्रीमती पूनम सोलंकी,समाज सेवक सुभाष अग्रवाल लालाराम मालाकार, योग माया नारी शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती मानिनी साहू तथा महिला मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (महिला मोर्चा) श्रीमती शोभा शर्मा, पूर्व पार्षद श्रवण सिदार ,श्रीमति मेहरुन्निशा,श्रीमति मंजू यादव,अनिता मसीह ,श्रीमति कल्पना यादव,सम्मिलित हुईं। केक मेकिंग ट्रेनर श्रीमति रीमा नामदेव, आर्ट क्राफ्ट के ट्रेनर श्रीमति कोमल कुर्रे के द्वारा महिलाओं को केक बनाने एवं आर्ट क्राफ्ट बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।


महापौर जीवर्धन चौहान ने अपने संबोधन में महिलाओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा आज के दौर में कौशल विकास ही स्वावलंबन का सबसे बड़ा मार्ग है। सिलाई-कढ़ाई, मेहंदी और केक मेकिंग जैसे हुनर सीखकर महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक मदद कर सकती हैं, बल्कि समाज में अपनी एक विशिष्ट पहचान भी बना सकती हैं। नगर निगम सदैव ऐसी पहलों का समर्थन करता है जो हमारी मातृशक्ति को सशक्त बनाती हैं। पार्षद अमित शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा "चांदमारी क्षेत्र की महिलाओं में असीम प्रतिभा है। हमारा उद्देश्य उन्हें एक ऐसा मंच प्रदान करना था जहाँ वे अपने हुनर को निखार सकें। पिछले केक मेकिंग, मेंहदी आर्ट, क्राफ्ट में 3 माह का प्रशिक्षण की मेहनत आज इन प्रमाण पत्रों और इनके द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट केक व क्राफ्ट के रूप में दिख रही है। उन्होंने कहा कि निशुल्क केक मेकिंग प्रशिक्षण शिविर में आवश्यक सामग्री उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई । योग माया नारी शक्ति फाउंडेशन का यह प्रयास सराहनीय है और हम भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रखेंगे।"दिव्य शक्ति समिति द्वारा महिलाओं को पूर्व में सिलाई-कढ़ाई की प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर प्रशिक्षण दिया गथा।योग माया नारी शक्ति फाउंडेशन द्वारा केक मेकिंग, मेहंदी डिजाइन और आर्ट एवं क्राफ्ट का सघन प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाली सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि महापौर जीवर्धन चौहान एवं पार्षद अमित शर्मा ,पार्षद, श्रीमति पूनम सोलंकी एवं श्रीमति शोभा शर्मा के हाथों प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिसे पाकर उनके चेहरों पर आत्मविश्वास की झलक दिखी।प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली प्रत्येक प्रतिभागी को योग माया ग्रुप शक्ति फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया, जो उनके स्वरोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगा। समापन के अवसर पर आयोजित केक मेकिंग प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें महिलाओं ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। निर्णायकों द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।शिविर के समापन पर आयोजित केक मेकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। अतिथियों द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समूहों को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में शामिल अन्य सभी महिला समूहों को भी उनके प्रयास के लिए सांत्वना पुरस्कार भेंट किए गए। योग माया नारी शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती मानिनी साहू ने बताया कि फाउंडेशन का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे स्वरोजगार से जुड़ सकें। उन्होंने कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की गणमान्य महिलाएं एवं वार्ड वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।









