रायगढ़ - - रायगढ़ में विगत दिवस आयोजित Police Youth Unity Sport दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस विभाग द्वारा किया गया। एसएसपी शशि मोहन पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का संचालन किया गया। और जिला ताइक्वांडो क्लब, अकादमी के सहयोग भी रहा।


डिवाईन लाईफ स्कूल झलमला के छात्रों ने भी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा-- वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रबंधन ने बताया कि लवन्या मित्तल (Under 29 kg Girls) ने शानदार खेल दिखाते हुए ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। चमन लहरे (Under 45 kg Boys) एवं रश्मि (Under 29 kg Girls) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर मेडल प्राप्त किया। इस उपलब्धि में डिवाईन लाईफ स्कूल के कोच यशोदा बंजारे के मार्गदर्शन एवं रेफरी संघपाल बंजारे के सहयोग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। छात्रों की इस सफलता से विद्यालय के संचालक पी.सी. पटेल एवं प्रिंसिपल श्रीमती पूर्णिमा देवांगन एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।









