रायगढ़ - - ग्राम रेड़ा भाटापारा (सारंगढ़ रोड) में आयोजित 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। दोपहर 4 बजे निकाली गई इस आकर्षक कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। पूरे गांव में जयकारों और धार्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल तक पहुंची, जहां विधिवत पूजन-अर्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


आयोजकों के अनुसार, सोमवार 4 मई से प्रतिदिन शाम 4 बजे से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन प्रारंभ होगा, जो 11 मई तक चलेगा। कथा वाचन पं. तोमेश्वर जी महाराज (राम मंदिर जशपुर, ग्राम-रेड़ा) के श्रीमुख से किया जाएगा। कथा के पहले दिन भागवत महात्म्य का वर्णन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन का मार्गदर्शन आचार्य पं. अमृत बैरागी महाराज द्वारा किया जा रहा है, जबकि मुख्य यजमान के रूप में सरोज देवांगन एवं श्रीमती पुष्पा देवांगन अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
आयोजन में विशेष सहयोगी के रूप में रामगोपाल–राधा देवांगन, विरेंद्र–शिवानी देवांगन, रंजीत - हेमबाई यादव, राकेश–मेमबाई यादव, तुलसीदास–सुमित्रा अग्रवाल, अंकित–ममता अग्रवाल, लोकेश–कृष्णा चंद्रा एवं जगमोहन–सीठी बाई खंडेल का महत्वपूर्ण योगदान है।
आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से इस पुण्य अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। 11 मई को विष्णु सहस्त्रनाम पाठ, पूर्णाहुति एवं सहस्त्रधारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।








