आनंद मार्ग के प्रवर्तक भगवान श्री श्री आनंदमूर्ति जी की 105 वीं जयंती हर्षौल्लास पूर्वक मनाई गई

केवड़ा बाड़ी बस स्टैंड में किया गया मीठे शीतल शरबत का वितरण, वृद्धाश्रम में जाकर बांटे फल

रायगढ़ - - आज 1 मई को विश्व प्रसिद्ध सामाजिक धार्मिक आध्यात्मिक संस्था आनंद मार्ग के प्रवर्तक संस्थापक भगवान् श्री श्री आनंदमूर्ति जी का 105 वाँ जन्मोत्सव आनन्द मार्ग बेलादुला आश्रम रायगढ़ में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर 12 घंटे का बाबा नाम केवलम अखण्ड कीर्तन सभी भक्तों ने किया। मंगल ध्वनि जयघोष प्रभात संगीत सामुहिक साधना आनंद वाणी पाठ, प्रभात फेरी,नाम करण, अन्नप्राशन  के पश्चात नारायण सेवा अंतर्गत प्रचण्ड गर्मी से राहत दिलाने केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड रायगढ़ में अधिक  संख्या में बस यात्रियों एवं  राहगीरों को मीठा शीतल शरबत का वितरण किया गया तथा वृद्धाश्रम रायगढ़ जाकर सभी आनन्द मार्गियों ने फल का वितरण भी किया। इस अवसर पर आचार्य करुण कृष्णानंद अवधूत, भूक्ति प्रधान दिनेश चंद्राकर, महादेव साहू ,के.सी साहू, नीलांचल गुप्ता, प्रकाश गुप्ता,, डॉ गजेंद्र चक्रधारी,कमल किशोर साहू , दिलीप, शक्राजीत,, फकीर ,पूर्णानंद संजय कुमार,बूटी दादा, नेत्रानंद चौहान,एवं समस्त आनंद मार्गियों की उपस्थिति रही।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page