अपना घर आश्रम में राष्ट्रीय संरक्षक एवं अध्यक्ष ने किया दौरा

आश्रम पदाधिकारियों को दिया मार्गदर्शन 

रायगढ़ - - शहर के समीपस्थ सांगीतराई में सद्गुरु स्वामी सदानंद महाराज द्वारा स्थापित अपना घर आश्रम नर सेवा ही नारायण सेवा को सही मायनों में चरितार्थ कर रहा जिसकी ओर भी उत्तम व्यवस्था ओर बेहतर संचालन मार्ग निर्देशन हेतु राष्ट्रीय पदाधिकारियों का दौरा विगत 2 मई सायं 5 बजे हुआ।

वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए आश्रम के सचिव बजरंग मित्तल बीके ने बताया कि राष्ट्रीय संरक्षक वीरपाल सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता अपना घर आश्रम में तशरीफ लाए।आश्रम में चिकित्सा प्राप्त कर रहे मरीजों से मिले उनके खानपान ,चिकित्सा संसाधनों मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया ।अपना घर आश्रम द्वारा बीमार ,  लाचार मरीजों को दी जा रही बेहतर उपचार,सेवा से राष्ट्रीय पदाधिकारी बहुत प्रभावित हुए और मुक्त कंठ से सराहना की साथ ही  घर आश्रम के ओर भी बेहतर संचालन हेतु  आश्रम से जुड़े पदाधिकारियों को उचित मार्गदर्शन दिया। ज्ञात है कि संत सदानंद महाराज द्वारा स्थापित अपना घर आश्रम नर सेवा ही नारायण सेवा है इसी मूलमंत्र को ध्यान रखकर मानसिक रूप से लाचार अस्वस्थ्य मरीज के देखभाल हेतु जिले में एक बेहतर उपचार संस्थान के रूप में  जाना जा रहा है और देश, विदेश, राज्य की कई प्रमुख हस्तियां, सामाजिक, धार्मिक संस्थान से जुड़े लोगों ने यहां आकर आश्रम की  कुशल व्यवस्था देखकर जमकर सराहना की है।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page