जेसीआई रायगढ़ सिटी का दो दिवसीय ‘काइट फेस्टिवल’ शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम मिनी स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन

तैयारी में जुटे जेसीआई सदस्यगण

रायगढ़ - - सामाजिक संस्था जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा शहरवासियों के मनोरंजन एवं सांस्कृतिक एकता को ध्यान में रखते हुए आगामी 10 एवं 11 जनवरी को दो दिवसीय भव्य ‘काइट फेस्टिवल (पतंग उत्सव)’ का आयोजन शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम (मिनी स्टेडियम) में किया जा रहा है। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी जेसी सुमन दत्ता ने बताया कि इस अवसर पर आसमान रंग-बिरंगी एवं आकर्षक डिजाइनों वाली पतंगों से सजा नज़र आएगा। बच्चों व युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी तथा विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जेसीआई रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष जेसी सीए गुलशन अग्रवाल ने बताया कि इस उत्सव का उद्देश्य शहर के परिवारों को एक साथ जोड़ना, परंपराओं के प्रति उत्साह बढ़ाना और सुरक्षित माहौल में मनोरंजन उपलब्ध कराना है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, बैठने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं।कार्यक्रम विवरण,10 जनवरी (उद्घाटन दिवस)इनॉगुरल सेशन एवं फ्लैग होस्टिंगशाम को —• लाइव बैंड प्रस्तुति• माइंड रीडर डॉ. आर्या चंदेल का विशेष शो• कार्निवल परेड ,11 जनवरीसुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक• विशेष काइट शो — गुजरात के प्रोफेशनल काइट आर्टिस्ट ग्रुप द्वाराशाम को —• म्यूजिकल हाउज़ी ,प्रथम पुरस्कार — इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर,द्वितीय पुरस्कार — डायमंड रिंग,तृतीय पुरस्कार — सिल्वर कलेक्शन तथा अनेक अन्य आकर्षक पुरस्कारबच्चों के लिए विशेष प्रतियोगिताएँमेमोरी गेम, चेहरा पहचानो, रंग भरो, हुला हूप, जलेबी दौड़, नींबू दौड़ साथ ही — स्पेशल लेज़र टैग आधुनिक गेम ज़ोन,अन्य आकर्षणगेम ज़ोन • म्यूजिकल हाउज़ी • देशभर के मशहूर फूड स्टॉल लेडीज़ व बच्चों के लिए कार्निवल स्ट्रीट गेम्सजेसीआई परिवार ने रायगढ़ के सभी नागरिकों से अपील की है कि परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस उत्सव को सफल बनाएं और यादगार पल का आनंद लें। वहीं अधिक जानकारी हेतु  97557 98920, 70002 33678, 93406 21257 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page