लॉयंस क्लब मिडटाउन गवर्नर की आधिकारिक यात्रा कार्यक्रम हुआ संपन्न

क्लब के सामाजिक कार्यों की मिली सराहना

रायगढ़ - - लॉयंस क्लब मिडटाउन अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि विगत 4 जनवरी को क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय अग्रवाल कोरबा का शहर शुभागमन हुआ।जिनका क्लब के सभी सदस्यों नेआत्मीय स्वागत किया।वहीं होटल साकेत में लॉयंस क्लब मिड टाउन ने विशेष मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही। विशेष बैठक कार्यक्रम के अन्तर्गत श्री अग्रवाल को क्लब की अब तक की सभी सामाजिक सेवा गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिनका वे अवलोकन कर अत्यधिक खुश हुए और रायगढ़ मिडटाउन के सभी सदस्यों को बेहतर सेवा कार्य करने की सराहना देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

शाम को किया गया सेवा कार्य - - उन्होंने बताया कि क्लब की विशेष मीटिंग के पश्चात सभी सदस्यों ने शाम को शहर के उम्मीद विशेष विद्यालय के 70 बच्चों को भोजन कराया गया। इसके पश्चात वहां के परिसर में पर्यावरण संरक्षण को महत्व देते हुए आम, सीताफल, चीकू, लिची सहित दस फलदार पौधे लगाए गए ताकि भविष्य फलों का लाभ विद्यालय के बच्चों को मिले।

इनका रहा योगदान - - लॉयंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन द्वारा आयोजित  गवर्नर की आधिकारिक यात्रा मीटिंग व सेवा कार्य को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, रिजन चेयरमैन कैलाशनाथ गुप्ता, दयानंद अवस्थी, जोन चेयरमैन पुरंजन पटेल, सचिव अमित मोदी, कोषाध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल, विनोद अजंता, सुभाष चिराग, आनंद बेरीवाल, संजय कार्ड, राजेश बेरीवाल, राजेश अग्रवाल बब्बल, राजेश आरडीएस, दीपक डोरा, सुनील अग्रवाल, दीपक मित्तल, प्रकाश ज्योति सेल्स, मनोज अग्रवाल, प्रकाश निगानिया, सुभाष बापोड़िया, दिनेश अग्रवाल, सुबोध जगतरामका, शिवशंकर अग्रवाल, पवन अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page