इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ की पहल
रायगढ़ - - ग्रीष्म ऋतु की छुट्टी के समय में बच्चों को योग, सनातन धर्म व बौद्धिक ज्ञान को प्रखर बनाने के उद्देश्य से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ की शानदार पहल से शहर के बच्चों के लिए निःशुल्क सात दिवसीय समर कैंप प्रशिक्षण का आयोजन शहर के नटवर स्कूल आंतरिक प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है।
यह होगा कार्यक्रम - - निःशुल्क प्रशिक्षण कैंप की विस्तृत जानकारी देते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ अध्यक्ष डॉ प्रभात पटेल, सचिव डॉ राजकुमार गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को सनातन धर्म संस्कृति, योग, विज्ञान, स्वास्थ्य शिक्षा व बौद्धिक ज्ञान से जोड़कर उनकी प्रतिभा को निखारने के पवित्र उद्देश्य के साथ किया जा रहा है। वहीं इस कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 6 से सात बजे तक योगा, 7से 7.30 तक धर्म ज्ञान, 7:30 से 8.30 तक हौबी क्लास जिसके अंतर्गत डांस कत्थक, ओडिसी, पेंटिंग, रंगोली का कार्यक्रम होगा। इसी तरह 8.30 से 9 बजे तक बच्चों व उनके पैरेंट्स को फर्स्ट एड हेडिंग, सीपीआर ट्रेनिंग, डाइट टिप्स, कैरियर काउंसलिंग व प्रतिदिन प्रार्थना करने की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। वहीं इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गजेंद्र सिंह 7000847887 से संपर्क कर सकते हैं। सात दिवसीय निःशुल्क समर कैंप के आयोजन को सफल बनाने में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ के सभी सदस्यगण जुटे हैं।







