रेगड़ा में श्रीमद्भागवत कथा एवं मंदिर स्थापना समारोह का भव्य आयोजन

कथावाचिका सुश्री खुशबू त्रिपाठी अपने दिव्य प्रवचनों से श्रद्धालुओं को कर रहीं निहाल

रायगढ़ - - शहर के रेगड़ा (संबलपुरी) में आयोजक श्रद्धालु नोहर लाल पटेल, रथकुंवर पटेल, जयराम पटेल, रुपकुंवर पटेल व परिवार के सभी सदस्यों द्वारा व साधना शक्ति पीठ के महंत श्री श्री शिव योगी कृष्णा अभिषेक जी महाराज के मार्ग दर्शन में किया जा रहा है। व्यासपीठ पर कथा वाचिका सुश्री खुशबू त्रिपाठी (चित्रकूट धाम) विराजित होकर अपने दिव्य प्रवचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रतिदिन शाम छह बजे से रात्रि आठ बजे तक निहाल कर रही हैं।

यह हो रहा कार्यक्रम - - धार्मिक इस भव्य आयोजन के अंतर्गत पहले दिन विगत सात मई को शाम चार बजे भव्य कलश यात्रा बाजे गाजे आतिशबाजी, करमा पार्टी व भगवान के जयकारे के साथ निकाली गई व शाम छह कथा आरंभ किया गया। रात आठ बजे भंडारा महाप्रसाद का आयोजन हुआ। इसी तरह विगत 7 से 9 मई तक मंदिर स्थापना समारोह के अंतर्गत भगवान शिव मंदिर, शनि मंदिर एवं हनुमान मंदिर की स्थापना पूजा - अर्चना की गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से भाग लिया। वहीं आगामी 15 मई को दोपहर 12 बजे तुलसी वर्षा, हवन सहस्त्रधारा, पूर्णाहुति एवं आशीर्वाद का धार्मिक कार्यक्रम होगा।

कथा सुनने से होता है कल्याण - - व्यासपीठ पर विराजित कथावाचिका सुश्री खुशबू त्रिपाठी ने कथा के प्रथम दिन भागवत जी का महात्म और सच्चितानंद भगवान के स्वरूप का वर्णन, भागवत कल्पवृक्ष की महिमा, मोक्ष का मार्ग,बताते हुए सत्य के मार्ग पर चलने के लिए उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा प्रसंग के माध्यम से प्रेरित कीं। वहीं उन्होंने कहा कि इस कालिकाल में भगवान की कथा सुनने से सत्संग करने से होता है मनुष्यों का कल्याण। अवतार क्यों लेते हैं? जब - जब होय धरम की हानि।बाढएं असुर अधम अभिमानी।। तब- तब प्रभु अवतार लेते हैं। इसी तरह उन्होंने सूत जी द्वारा शौंकादिक ऋषियों के 6 प्रश्नों का उत्तर देना। श्री शुकदेव जन्म की कथा, श्री बेदव्यास जी महराज  द्वारा भागवत जी की रचना करना व ब्यास जी द्वारा श्री शुकदेव जी को भागवत अर्पण करना, बुआ कुंती द्वारा श्री हरि की स्तुति.. भीष्म स्तुति, परीक्षित जन्म आदि कथा का सहज व सरल ढंग से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करा रहे हैं। प्रतिदिन कथा स्थल में श्रद्धालुओं की कथा श्रवण करने भीड़ उमड़ रही है ।वहीं आयोजक श्री पटेल परिवार ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को शामिल होने का निवेदन किया है। सात दिवसीय भव्य श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को भव्यता देने में श्री पटेल परिवार के सभी सदस्यगण जुटे हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page