चूड़ी मज़ा न देगी, कंगन मज़ा ना देगा, तेरे बगैर साजन…….

रुक्मिणी विहार में धूमधाम से मनाया गया तीज पर्व


रायगढ़ – – पवित्र सावन महीना के तीज पर्व की खुशियां महिलाओं में देखने को मिल रही है। इस तीज पर्व को वे बड़े ही यादगार ढंग से अपने सखियों के साथ मिलकर मनाती हैं और स्वस्थ मनोरंजन के लिए विविध प्रतियोगिता का आयोजन भी करती हैं। इन दिनों शहर की महिलाएं सावन महीना और तीज हरियाली पर्व की खुशी को बड़े ही उत्साह के साथ मना रही हैं। वहीं हरियाली तीज पर्व को शहर के रुक्मिणी विहार कॉलोनी की महिलाओं ने भी तीज हरियाली पर्व का आयोजन रमा अग्रवाल, ममता भालोटिया व मीना अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में किया गया।


आयोजित हुई विविध प्रतियोगिताएं – – ममता भालोटिया ने बताया कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्वप्रथम सभी महिला सदस्यों ने भगवान शिवजी और माता जी की पूजा अर्चना विधिवत ढंग से कीं। जिसमें कॉलोनी की श्रद्धालु महिलाएं हरियाली तीज पर्व की खुशी में सोलह श्रृंगार कर शामिल हुईं। इसके पश्चात तीज पर्व को सभी के लिए यादगार बनाने के उद्देश्य से परिसर में मनभावन विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया व कर्णप्रिय के गीतों के साथ सभी सखियाँ थिरकते हुए प्रतियोगिता का भरपूर आनंद लिया। वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रुक्मिणी विहार की सभी महिला सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा ।
