आज माता कूष्मांडा को लगा श्रद्धा का महाभोग

दादी समिति के महाभंडारा में श्रद्धालुओं का रेला

रायगढ़ - - शहर के सभी माता जगतजननी के मंदिरों में चैत्र नवरात्रि पर्व की खुशी में अखंड दीप प्रज्वलित कर विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है और मंदिरों में प्रतिदिन दर्शन - पूजन के लिए सुबह से रात तक श्रद्धालुओं की कतारें लगी है। वहीं आज नवरात्रि महापर्व के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने माता जगतजननी के चौथे स्वरुप माता कूष्मांडा की पूजा अर्चना की।मान्यता है कि मां कूष्मांडा सृष्टि की आदि शक्ति हैं, जिनकी आराधना से रोग, शोक और कष्ट दूर होते हैं तथा आयु, यश, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रत रखकर विधि-पूर्वक पूजा करने से मां जल्द प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।शहर की धार्मिक संस्था श्री राणी सती दादी सेवा समिति की श्रद्धालु महिलाएँ प्रतिदिन माता का श्रृंगार कर पूजा अर्चना कर रही हैं व कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती आशा - सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष श्रीमती रीना बापोड़िया, सचिव श्रीमती श्वेता अमित मोदी व कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा मुकेश, पूर्व अध्यक्ष ममता कमल अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में सभी महिला सदस्यों ने माता कूष्मांडा की पूजा अर्चना कर चुनरी चढ़ाकर भोग अर्पित किए इसके पश्चात प्रसाद बांटा गया।

अतिथियों ने महाभंडारा का किया शुभारंभ - - - शहर के बूढ़ी माई मंदिर परिसर में श्री राणी सती दादी सेवा समिति की पहल से चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से सुबह 10.30 बजे से दोपहर तक महाभंडारा का आयोजन किया जा रहा है और प्रतिदन शहर के गणमान्य नागरिक आकर महाभंडारा का शुभारंभ कर अपने हाथों से सैकड़ों श्रद्धालुओं को प्रसाद बांट रहे हैं। वहीं आज चतुर्थी तिथि को शहर की सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल अध्यक्ष दयानंद अग्रवाल सचिव बंटी लैलूंगा, मनीष गणगौर, विजय एन आर, जोगेंद्र आभूषण अनिल एनएल ज्वेलर्स,सारिका लैलूंगा, रेणु अग्रवाल, पूजा गणगौर की विशेष उपस्थिति में आध्यात्मिक खुशनुमा माहौल में महाभंडारा का शुभारंभ किया गया और माता का परिसर स्थल जयकारे से गुंजायमान हो गया।

श्रद्धालु कर रहे समिति की सराहना - - बूढ़ी माई मंदिर  परिसर में श्री राणी सती दादी सेवा समिति के महाभंडारा में प्रतिदिन दूर - दराज से हजारों की संख्या में दर्शन पूजन करने आ रहे श्रद्धालुगण महाभंडारा में माता का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बन रहे हैं। वहीं आज चतुर्थी तिथि को भी महाभंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने जगतजननी का प्रसाद ग्रहण किया। जो सुबह से दोपहर तक चलता रहा।वहीं श्री राणी सती दादी सेवा समिति के इस पहल की श्रद्धालुगण हृदय से सराहना करते हुए सदस्यों को बधाई भी दे रहे हैं। वहीं नौ दिवसीय महाभंडारा आयोजन को भव्यता देने में कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती आशा - सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष श्रीमती रीना बापोड़िया, सचिव श्रीमती श्वेता अमित मोदी व कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा मुकेश, पूर्व अध्यक्ष ममता- कमल अग्रवाल, रोमी निगानिया, सुभाष चिराग, संजय कालू सहित सभी सदस्यगण जुटे हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page