चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को श्री श्याम मंदिर में हुआ महाआरती का भव्य आयोजन

जय श्री राम, जय श्री श्याम से गुंजित हुआ मंदिर परिसर रायगढ़ - - शहर के संजय कॉम्प्लेक्स स्थित राज्य प्रसिद्ध श्री श्याम बाबा मंदिर में हर वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर्व की खुशी में श्री श्याम मंडल समिति रायगढ़ के सभी श्याम प्रेमियों की पहल से भव्य धार्मिक आयोजन किया जाता है। जिसमें सभी श्याम प्रेमी और शहर के श्रद्धालुगण श्रद्धा से भाग लेते हैं। इस बार भी विगत 19 मार्च को अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा के विशेष मार्गदर्शन में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर्व पर मंदिर में भव्य आयोजन किया गया।

श्रद्धा से हुई महाआरती - - चैत्र नवरात्रि शुक्ल प्रतिपदा पर्व के पावन अवसर पर श्री श्याम बाबा मंदिर में विगत 19 मार्च की शाम 7.30 बजे से भव्य धार्मिक आयोजन किया गया ।जिसके अंतर्गत श्री श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया और उपस्थित सैकड़ों श्री श्याम प्रेमी महाआरती में शामिल होकर महाआरती और पूजा अर्चना किए इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। वहीं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का मधुर स्वर में पाठ किया और परिसर जय श्री राम, जय श्री श्याम के पवित्र मंत्र से गुंजायमान हो गया।

आयोजन को इन्होंने दी भव्यता - - आयोजन को भव्यता देने में अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा,अध्यक्ष, सचिव आनंद गर्ग, मुकेश गोयल प्रवक्ता, गजेंद्र गर्ग, जयप्रकाश गोयल, सुनील लेंध्रा,सचिन बंसल, सुनील एसएस,राजू केडिया दीपक मित्तल, संजय पत्थलगाँव, महेश सिंघानिया, शिव थवाईत, पवन शर्मा आरटीओ, राजू चाचा, मनोज टिल्लू, कैलाश गर्ग, दीपक ज्योति, कैलाश सांवडिया, अनिल गर्ग, मीडिया प्रभारी ऐश अग्रवाल आर्यन अग्रवाल, पवन शर्मा, हेमंत शर्मा,अमित अग्रवाल, पंकज अग्रवाल सहित श्री श्याम मंडल रायगढ़ के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page