25 को गद्दीचौक से निकलेगी चुनरी व कलश यात्रा

शाकंभरी माता की होगी विशेष पूजा अर्चना

रायगढ़ - - आयुष मेडिकल स्टोर की मातृ भक्त श्रीमती संतोष शर्मा की अभिनव पहल से आगामी 25 मार्च को चैत्र नवरात्रि महापर्व की खुशी में शाम चार बजे शहर के गद्दी चौक से कलश यात्रा के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो माता के जयकारे के साथ पूरे शहर का परिभ्रमण करते हुए बाजे - गाजे के साथ माँ के दरबार कोतरा रोड, रामबाग के पास शाकम्बरी मंदिर तक पहुँचेगी वहीं मंदिर पहुँचने के बाद सभी श्रद्धालुओं को माता शाकम्भरी देवी की पूजा - अर्चना कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

यह होगा कार्यक्रम - - वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मातृ भक्त श्रीमती संतोष शर्मा ने बताया कि हमारी कुल देवी माँ शाकम्बरी देवी की कृपा से छठवीं बार चुनरी कलश यात्रा माँ की शोभा यात्रा भव्य गाजे - बाजे के साथ निकाली जाएगी। जिसमें विप्र समाज के श्रद्धालुगण भाग लेंगे। वहीं इस कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार 24 मार्च की सुबह 9 बजे सुंदर कांड का पाठ शाम 3 बजे से मंगल पाठ व 25 मार्च मार्च बुधवार शाम 4 बजे निवास स्थान गद्दी चौक से प्रारंभ होकर कोतरा रोड मां शाकंभरी मंदिर में समापन होगा। उपरोक्त सभी कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुगण सादर आमंत्रित हैं व इस कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page