तारापुर विद्यालय में रासेयो की सराहनीय पहल
रायगढ़ - - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को विद्यालय परिवार, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं शाला विकास एवं प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण कर रोपित पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समय देने का भी संकल्प लिया गया।


विद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा जहां नया पौधा लगाने के साथ पूर्व से निर्मित अमृत वाटिका में रोपित वृक्षों की सुरक्षा करने के लिए भी दायित्व उठाया एवं इन पौधों के आस पास की सफाई के लिए श्रमदान किया । विद्यालय के प्राचार्य हितेंद्र सिंह पटेल , राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मंजू पटेल, रामेश्वर डनसेना , व्याख्याता ज्योति देवांगन, चंद्रकांता सिदार , नीलम मालाकार, फणेन्द्र कुमार पटेल, माध्यमिक खण्ड से सुधाबाला नायक , वंदना यादव, मनोज कुमार , श्रीमती किरण पटेल एनएसएस स्वयं सेवक नागेश पटेल, आयुष सारथी , भुवन साव, राकेश पटेल, जितेश निषाद की सक्रिय भागीदारी रही । नुरवी की जिद से मिली पौधारोपण की प्रेरणा - पर्यावरण दिवस पर शाला विकास एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष डोलनारायण पटेल की नातीन नन्ही नरुवी के हाथ में महागौनी का पौधा लिए हुए विद्यालय परिसर में उपस्थित हुए ! ज्ञात हो कि पूर्व में भी डोलनारायण पटेल द्वारा बहुमूल्य इमारती पौधा महौगुनी विद्यालय को प्रदान किया गया था जिसे रोपित कर अब पल्लवित किया जा चुका है । डोलनारायण पटेल ने बताया कि उनकी 4 वर्षीय मासूम नातिन नुरवी "मुझे भी आज पेड़ लगाना है" यह जिद करके विद्यालय पहुंची और जब अपने हाथों से पौधा को रोपित किया तभी उसे संतुष्टि मिली ।नन्ही नुरवी की वृक्षारोपण के प्रति दृढ़ इच्छा व संकल्प ने अन्य लोगों को भी प्रेरित किया विदित हो कि नुरवी के दादा कृषक डोलनारायण एक पर्यावरण प्रेमी व साहित्यिक अभिरुचि के व्यक्ति है जिन्होने हजारों की संख्या में वृक्षारोपित कर उनको सुरक्षित संवर्धत कर रहे हैं ।










