विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय स्कूल चॉंदमारी में पौधारोपण कर मनाया अपना जन्म दिवस

रायगढ़ - - आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य, अधिवक्ता, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सदस्य गुलाम रहमान जी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी में पौधारोपण कर  एक पेड़ मॉं के नाम पौधा लगाकर मनाया।

इस शुभ अवसर पर शाला विकास एवं प्रबंधन समिति अध्यक्ष शोभा शर्मा, पूर्व पार्षद श्रवण सिदार,सदस्यगण मेहरून्निशा, वार्ड पार्षद द्वय ज्योति यादव एवं मो.नवाब खान,हाजी शेख कलीमुल्लाह जी, अनिल यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा से मो.असलम, भाटिया जी,साहिल मनियार सहित अन्य सदस्यगण एवं  गणमान्य नागरिक के साथ -साथ शिक्षा विभाग से विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय पटेल ,शाला के प्रभारी प्राचार्य भरत लाल नामदेव, वरिष्ठ व्याख्याता निराकार पटेल, प्रधान पाठक द्वय डॉ.मनीषा त्रिपाठी,प्रेमलता चंदेल ,अंजलिका लाल, पूर्णिमा चौहान,रेशमा सोनी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ.मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक ने गुलाम रहमान के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सारगर्भित प्रकाश डालते हुए शालेय परिवार की ओर से उनके जन्मदिवस पर दिली मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं प्रेषित की तथा पौधरोपण एवं संरक्षण को उनकी उम्दा, सकारात्मक सोच व दूरदर्शिता का परिचायक बताया और विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रायगढ़ संजय पटेल जी ने बुके भेंट कर , जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कर गुलाम रहमान जी के शाला में पौधारोपण कार्यक्रम को अनुकरणीय बताया।प्रभारी प्राचार्य भारत लाल नामदेव , संस्था प्रमुख द्वय सह शालेय परिवार ने बुके , पुष्प गुच्छ एवं उपहार भेंट कर , मिष्ठान खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इसी अनुक्रम में उपस्थित समस्त जनों ने बधाइयां दी। ठंडा वितरण किया गया।वहीं गुलाम रहमान ने इस अवसर पर अति प्रसन्न हुए और उन्होंने उपस्थित समस्त जनों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और शालेय हितार्थ कार्य करते रहने हेतु प्रतिबद्ध रहने की बात कही।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page