आईसीएआई रायगढ़ शाखा में सेमिनार हॉल का उद्घाटन एवं सदस्यों हेतु खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

रायगढ़ - - दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की रायगढ़ शाखा के भवन के द्वितीय तल पर नवनिर्मित सेमिनार हॉल का उद्घाटन शाखा अध्यक्ष संतोष टिबरेवाल के करकमलों द्वारा विधिवत रूप से संपन्न हुआ। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए लगभग 1500 वर्गफुट क्षेत्रफल वाले इस आधुनिक सेमिनार हॉल में भविष्य में सेमिनार, कार्यशालाएँ, व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के साथ-साथ CA सदस्यों एवं विद्यार्थियों के लिए विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस हॉल के निर्माण से शाखा की शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण गतिविधियों को नई दिशा एवं गति मिलेगी।

एक महत्वपूर्ण उपलब्धि - - वहीं इस अवसर पर शाखा पदाधिकारियों ने बताया कि ICAI सदैव अपने सदस्यों एवं विद्यार्थियों के निरंतर व्यावसायिक विकास हेतु प्रतिबद्ध रही है तथा यह सेमिनार हॉल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके साथ ही ICAI रायगढ़ शाखा द्वारा CA सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के लिए दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य सदस्यों के मध्य आपसी सौहार्द, खेल भावना एवं पारिवारिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में कैरम, शतरंज, चाइनीज चेकर, बॉक्स क्रिकेट सहित विभिन्न फन गेम्स शामिल किए गए। सभी प्रतियोगिताएँ 24 एवं 25 तारीख को ICAI ब्रांच परिसर एवं स्थानीय स्टेडियम में आयोजित की गईं, जिनमें सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ - - बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ आईसीएआई रीजनल काउंसिल के उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल (बिलासपुर) के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर वे सपत्नीक श्रीमती करुणा अग्रवाल के साथ उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से सदस्यों में टीम भावना, अनुशासन एवं आपसी समन्वय को मजबूती मिलती है। वहीं यह संपूर्ण कार्यक्रम मानस बंसल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष संतोष टिबरेवाल, उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, सचिव संजय सोनी तथा सदस्य वंश अग्रवाल की सक्रिय भूमिका एवं मार्गदर्शन रूप से सराहनीय रहा।

प्रतियोगिताओं के परिणाम - - कैरम सिंगल:विजेता –  गुलशन अग्रवाल, उपविजेता – संजय अग्रवालकैरम डबल:विजेता – संजय अग्रवाल एवं आदित्य अग्रवाल, उपविजेता – गोविंदा अग्रवाल एवं  अविनाश बेरीवाल, शतरंज:विजेता – श्री आदित्य अग्रवाल, उपविजेता – बालकिशन केडिया,चाइनीज चेकर:विजेता – दिनेश अग्रवाल, उपविजेता – आयुष अग्रवाल, बॉक्स क्रिकेट विजेता – करण अग्रवाल एवं टीम, उपविजेता – सोनिल अग्रवाल एवं टीमइस आयोजन से आईसीएआई रायगढ़ शाखा की सक्रियता एवं सदस्यों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। वहीं कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उपविजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन की सफलता में ICAI रायगढ़ शाखा के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यादगार ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस - -इसी तरह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर संस्था की शाखा में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शाखा के पूर्व अध्यक्ष बालकिशन केडिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं सदस्यों को संबोधित किया गया। इस प्रकार संस्था की रायगढ़ शाखा का तीन दिवसीय कार्यक्रम अत्यंत पारिवारिक, सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page