बच्चों को दिया गया उपहार
रायगढ़ - - शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड के सदस्यों ने विगत दिवस बसंत पंचमी महापर्व की खुशी में अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह के विशेष मार्गदर्शन में विगत 23 जनवरी को माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर बसंत पंचमी महापर्व को यादगार ढंग से मनाया।


बच्चों को संस्कारों से कराया अवगत - - अध्यक्ष पूनम सिंह ने बताया कि बसंत पंचमी महापर्व मनाने के साथ-साथ हमारा प्रमुख उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं संस्कारों का विकास करना व जरूरतमंद बच्चों को उपयोगी स्कूल सामग्री (Seed प्रदान करना साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर सेवा के माध्यम से बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। वहीं इस अवसर पर माँ सरस्वती की विधिवत वंदना की गई तथा बच्चों द्वारा सुंदर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई व “एक कलम हमारी ओर से” अभियान के अंतर्गत Brightway क्लास के जरूरतमंद बच्चों हेतु उपहार स्वरूप स्कूल सामाग्री का दान किया गया। वहीं इस विशेष कलम के माध्यम से शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, क्योंकि उपयोग के बाद इसे गमले में लगाकर पौधा उगाया जा सकता है। बच्चों ने भी “राधे-राधे” का नाम जप करते हुए पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

इनका रहा योगदान - - बसंत पंचमी महापर्व पूजा व कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष लॉयन श्रीमती पूनम सिंह, सचिव लॉयन डॉ नेहा अग्रवाल व कोषाध्यक्ष डॉ स्नेहा चेतवानी, लॉयन चरणजीत घई, लॉयन मंजू डालमिया, लॉयन मुस्कान सलूजा, लॉयन विभा जायसवाल, लॉयन डॉ सविता साव, लॉयन शाइना मलिक, लॉयन आशा बेरीवाल सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।








