लॉयंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन ने मनाया यादगार ढंग से गणतंत्र दिवस

देश भक्ति गीतों पर बच्चों ने दी मनभावन प्रस्तुति

रायगढ़-- शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब रायगढ़  मिड टाउन के सभी सदस्यों ने अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ओमी के विशेष मार्गदर्शन में शहर के विवेकानंद एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में 26 गणतंत्र दिवस का जश्न बड़े उत्साह और देशभक्ति के खुशनुमा माहौल में स्कूली बच्चों के साथ यादगार ढंग से मनाया। वहीं स्कूल में सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने माँ भारती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर नमन कर ध्वजारोहण किया गया व परिसर भारत माता के जयकारे व जय हिंद, वंदेमातरम व अमर रहे अपना तिरंगा के जयघोष से गुंजायमान हो गया।

मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन - - गणतंत्र दिवस पर्व की खुशी में मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, और भाषण की मनभावन प्रस्तुति दिए साथ ही सभी बच्चों ने देश की एकता और अखंडता की शपथ ली। वहीं अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि स्कूल गणतंत्र दिवस मनाने का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना व राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व को समझाना साथ ही बच्चों को संविधान और लोकतंत्र के बारे में जागरूक करना था। वहीं कार्यक्रम के पश्चात सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस पर्व की खुशी में जरुरतमंद सामाग्री उपहार में दी गई व सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

इनका रहा योगदान - - गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष लॉयन ओमप्रकाश अग्रवाल ओमी, सचिव लॉयन अमित मोदी, कोषाध्यक्ष लॉयन बृजमोहन अग्रवाल, लॉयन विनोद अजंता,लॉयन डॉ दयानंद अवस्थी लॉयन संजू छाबड़ा सहित लॉयन क्लब परिवार के सदस्यों व स्कूल प्रबंधन स्टॉफ सदस्यों और बच्चों का सराहनीय योगदान रहा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page