Homeकला - साहित्यनाद मंजरी कार्यक्रम में शहर की बेटी काव्या पटेल ने जीता प्रथम...

नाद मंजरी कार्यक्रम में शहर की बेटी काव्या पटेल ने जीता प्रथम पुरस्कार

spot_img

गणेश वंदना से जीता कला प्रेमियों का दिल

जनचर्चा न्‍यूज रायगढ़
रायगढ़।
बिलासपुर कोनी कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में विगत 26 से 29 जून तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता “नाद मंजरी”सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया।जिसमें में रायगढ़ की होनहार बेटी काव्या ने अपनी मनभावन प्रस्तुति से अपनी विशिष्ट प्रतिभा का परिचय दिया।

शहर को किया गौरवान्वित

शहर की फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी श्रीमती कामिनी पटेल की सुपुत्री काव्या पटेल ने विगत 26 जून को हुए भव्य कार्यक्रम में कथक क्लासिकल की मनभावन प्रस्तुति दी। सेंट टेरेसा स्कूल की छात्रा काव्या ने गणेश वंदना पर अपनी भावपूर्ण नृत्य कला से उपस्थित तमाम कलाप्रेमियों का दिल जीत लिया।वहीं विभिन्न विधाओं के होनहार कलाकारों के बीच काव्या ने अपनी प्रस्तुति से प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। आयोजकों द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र और सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

राज्य-राष्ट्र स्तर पर बना रही पहचान

प्रतिभावान काव्या पटेल नृत्य विधा में राज्य व देश स्तर की प्रतियोगिताओं में कमाल का प्रदर्शन कर पहले भी शहर का नाम रोशन कर चुकी हैं। कथक में उनकी गहरी तालीम और मंच पर आत्मविश्वास ने उन्हें इस राष्ट्रीय मंच पर भी अलग पहचान दिलाई।

कलाप्रेमियों में हर्ष

काव्या की इस शानदार कामयाबी से शहर के कलाप्रेमी अत्यंत हर्षित हैं। परिवार, मित्रों और गुरुजनों से उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं शहर के कला प्रेमियों को गर्व है कि रायगढ़ की बेटी ने प्रदेश स्तरीय मंच पर कमाल की प्रस्तुति दी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments