Homeअन्य गतिविधियाँअनिता नायक को सशक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ का प्रदेश अध्यक्ष  पद...

अनिता नायक को सशक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ का प्रदेश अध्यक्ष  पद पर निर्विरोध चुना गया

spot_img

रायगढ़ – – विगत 9 अगस्त को रायगढ़ में समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं संघ की जिला अध्यक्षों का बैठक ली गई, बैठक में विस्तृत चर्चा कर सर्व सहमति से श्रीमती अनिता नायक को तथा सभी जिलों से आए रायगढ़,दुर्ग, सारंगढ़, महासमुंद,कोरबा, चांपा, शक्ति, कोरिया मनेंद्रगढ़, कांकेर, गरियाबंद, रायपुर अध्यक्षों ने संघ को सशक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ का नाम दिया तथा अनिता नायक को प्रदेश अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुन लिया गया।

वहीं चुनाव पश्चात अनिता नायक ने अपने वक्तव्य पर कहा कि हम लंबे समय से छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन के साथ मिलकर काम  कर रहे थे,पिछले दिनों बिलासपुर में प्रांतीय कार्यकारिणी  जिला अध्यक्ष परियोजना अध्यक्षों की मीटिंग हुई थी और प्रांताध्यक्ष  का चुनाव किया गया था जिसमें बहुमत जिला प्रमुख ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष पद पर चुन लिया था,और अख़बारों में भी प्रकाशित किया गया। लेकिन कुछ जिम्मेदार लोगों के द्वारा उसे स्वीकार करने के बजाय गलत नीति अपनाकर पुनः चुनाव किया जा रहा है।जिसे देखकर उक्त जिला अध्यक्षों ने पुनः विगत 9 अगस्त को मीटिंग रख कर अनिता नायक को प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया । तथा अब हमने सशक्त आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ का गठन कर पंजीयन भी करा लिया है।

अनिता नायक ने अपने वक्तव्य में कहा कि आगामी दिनों में महिला एवं बाल विकास विभाग की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की समस्याओं को लेकर संयुक्त मंच के साथ मिलकर जन आंदोलन को तेज किया जायेगा। दूर दराज से मेरे सभी जिला अध्यक्ष बहनों को बहुत-बहुत धन्यवाद आभार मुझ पर आप लोगों ने  प्रदेश अध्यक्ष की इतने बड़े पद  के  दायित्व के लायक समझा और दायित्व दिया मैं पूरी कोशिश करूंगी आप लोगों ने जिस विश्वास के साथ मुझे इतने बड़े पद का दायित्व दिया है उस पद के दायित्व को ईमानदारी पूर्वक  निर्वहन करूंगी तथा इस पर खरा उतरने का प्रयास  करूंगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments