Homeअन्य गतिविधियाँमाँ बिंझाटिपल्हीन समिति एवं रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

माँ बिंझाटिपल्हीन समिति एवं रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

spot_img

रामदास द्रौपदी फाउंडेशन की पहल किया गया वृहद पौधारोपण एवं वितरण

रायगढ़– रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के टीम प्रमुख रामनंदन यादव ने बताया कि माँ बिंझाटिपाल्हीन समिति के सदस्यों एवं पूर्व जनपद सदस्य प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में सर्वप्रथम माँ बिंझाटिपल्हीन की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

पूजा-अर्चना के पश्चात प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नीम, करंज, महोगनी, कनेर, मदार, बेल एवं लिली सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। साथ ही ग्रामीणों को अपने घर, आंगन एवं मोहल्ले में रोपने हेतु बड़े पौधे भी वितरित किए गए, ताकि पर्यावरण के साथ-साथ गाँव, घर और मोहल्ले का वातावरण स्वच्छ और सुंदर बना रहे। वहीं इस अवसर पर ग्राम के सम्मानित जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल का संकल्प लिया।

इनकी रही उपस्थिति–कार्यक्रम में अध्यक्ष अशोक गुप्ता, सरपंच विनोद पांडा, कलाचंद, पंकज गुप्ता, सरोज, रवि चौहान, निरंजन पटेल, बोधराम शोभाकार गुरुजी, नकुल, अविनाश, विनोद गुप्ता, अशोक विजय गुप्ता, भुवन स्वर्णकार, सेत कुमार, राजेश, राधेश्याम गुप्ता, तिलोराम सिदार सहित रामदास द्रौपदी फाउंडेशन टीम के सदस्य हरि फोटोग्राफर एवं अन्य ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments