कोच ऋषि सिंह के दो खिलाड़ियों का खेलो इंडिया में चयन

रायगढ़ - - शहर के दो खिलाड़ियों का चयन खेलो इंडिया प्रतियोगिता में चयन हुआ है। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला ताइक्वांडो के सचिव आरती सिंह ने बताया कि खेलो इंडिया का आयोजन गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से केंद्र सरकार किया जा रहा है। जिसमें नेशनल कोच ऋषि सिंह के दो खिलाड़ियों मेरी खलखो और ग्लोरी खलखो का कोरबा में हुए स्टेड मेन्ट में चयन होकर दोनों बहनों की जोड़ी ने गोल्ड मैडल लगा कर नेशनल के लिए सलेक्शन हुआ है।
वहीं मेरी खलखो और ग्लोरी खलखो दोनों खिलाड़ियों सहित उनके कोच (ऐशियन मेडलिस्ट) ऋषि सिंह को   जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अनिल द्विवेदी , रायगढ़ संरक्षक एडिशनल एसपी सुरेशा चौबे, सचिव आरती सिंह अध्यक्ष अशोक बट्टीमार उपाध्यक्ष खेमराज नायक ने जीत हासिल करने का आशीर्वाद दिया है।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page