धूमधाम से मनाया गया गणगौर पर्व

रायगढ़ - - आज चैत्र शुक्ल तीज़ को 16 दिवसीय गणगौर पर्व की सुबह से ही सुहागिन महिलाओं द्वारा ईश्वर व गणगौर का विधिवत पूजन किया एवं अपने सुहाग की उन्नति घर की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

वहीं सायं काल के समय भोग लगाकर विसर्जन के लिए सभी महिलाओं ने सज संवर कर ढोल बैंड बाजा के साथ रंग गुलाल खेलते हुए निकले महादेव तालाब में विसर्जित कर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं मोना शर्मा के निवास स्थान पर समस्त परिवार जनों व मोहल्लेवासियों एवं  ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने भी श्रद्धा से अपनी सहभागिता निभाई इस अवसर पर विशेष रूप से मोना,आशा, गायत्री सहित अनेक श्रद्धालुओं की उपस्थित रही।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page