राजीव लोचन साहित्य संस्था रायपुर द्वारा काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

रायगढ़ - - राजीव लोचन साहित्य संस्था ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब स्थित पार्क पैलेस भव्य काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा - वंदना से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. राजेन्द्र पाटकर ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के  रूप में रामेश्वर शर्मा  तथा  विशिष्ट अतिथि राजेश चौहान मौजूद रहे। आयोजन का सफल संयोजन ऋषिकुमार साव ने किया और राजा राम रसिक एवं श्रीमती सुषमा पटेल ने संयुक्त रूप से मंच संचालन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त साहित्यकारों एवं कवियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रमुख साहित्यकारों में कुमार जगदलवी, लक्ष्मीकांत, मन्नूलाल यादव, डॉ. इन्द्रदेव यदु, अनिल साव, अनिता झा, ऋतुराज साहू, अनिल राय, आरव शुक्ल, विवेक, मंजुषा अग्रवाल, निवेदिता वर्मा, दुष्यंत कुमार साहू, यशवंत यदु, लालाराम साहू, उत्तम देवहरे, कल्याणी तिवारी, अमृतांश शुक्ला, राजेन्द्र पाण्डेय, सुमन बाजपेयी, मीता अग्रवाल, डॉ. भारती अग्रवाल, मीनेश कुमार साहू, भारती यादव एवं शारदेन्दु झा जैसे प्रतिष्ठित रचनाकार शामिल रहे। इस आयोजन में कवियों ने अपनी श्रेष्ठ रचनाओं का पाठ कर साहित्यिक समृद्धि में योगदान दिया। बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों की मौजूदगी ने इस अवसर को खास बना दिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने संस्था के इस सार्थक प्रयास की सराहना की और इसे साहित्य जगत के लिए प्रेरणादायक बताया। वहीं इस अवसर पर संस्था की साहित्यिक पहल की सराहना की गई और इसे भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प लिया गया। राजीव लोचन साहित्य संस्था ने यह सिद्ध किया कि साहित्य समाज का दर्पण है और इसके संरक्षण व संवर्धन के लिए ऐसे आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page