जेसीआई रायगढ़ सिटी की 'दिल से दिल तक ' कार्यशाला में सिखाए गए सुखी दांपत्य के सूत्र

रायगढ़ - - जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा स्थानीय होटल श्रेष्ठ में 3 मई को रिश्तों की प्रगाढ़ता और आपसी समझ पर आधारित एक विशेष ट्रेनिंग सेशन 'दिल से दिल तक' का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के 25 से अधिक जोड़ों (कपल्स) ने हिस्सा लिया और अपने वैवाहिक जीवन को और अधिक मधुर बनाने के गुण सीखे। मुख्य प्रशिक्षिका एवं प्रसिद्ध लाइफ कोच सीए सपना गोलछा ने 'रिलेशनशिप बिल्डिंग' विषय पर एक्टिविटी बेस्ड प्रोग्राम संचालित किया। उन्होंने पति-पत्नी के बीच संवाद की कमी को दूर करने और एक-दूसरे के दृष्टिकोण को समझने पर जोर दिया। कार्यक्रम का सबसे भावनात्मक हिस्सा 'कैंडल लाइट सेशन' रहा, जिसमें जोड़ों ने शांत वातावरण में एक-दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। प्रशिक्षिका ने समझाया कि कैसे छोटी-छोटी बातें और सही संवाद बड़े मतभेदों को खत्म कर सकते हैं। जेसीआई रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष जेसी सीए गुलशन अग्रवाल ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में परिवार और रिश्तों के लिए समय निकालना चुनौतीपूर्ण हो गया है, इसी उद्देश्य से इस सार्थक सत्र का आयोजन किया गया। 25 से ज्यादा कपल्स की सक्रिय भागीदारी ने इस कार्यक्रम को बेहद सफल बनाया। कार्यक्रम के सफल संचालन में सचिव जेसी वेदांग बेरीवाल, कोषाध्यक्ष जेसी शुभम गोयल, उपाध्यक्ष (ट्रेनिंग) जेसी सुमित मित्तल और कार्यक्रम निर्देशक जेसी एकांश अग्रवाल की मुख्य भूमिका रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस अनूठे अनुभव के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने दी।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page