युवा शक्ति एक संकल्प ने कोष्टा पारा राम जानकी मंदिर में हुआ भव्य आयोजन

हिंदू नव वर्ष के प्रथम दिवस की खुशी में श्रद्धा के 1100 दीपों से रौशन हुआ नया गंज

रायगढ़ - - प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष में हिंदू नव वर्ष के प्रथम दिवस में नयागंज कोष्टा पारा राम जानकी मंदिर के पास दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम रखा गया था। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद प्रभात साहू ने बताया कि इस वर्ष भी हिंदू चैत्र नवरात्रि महापर्व व हिंदू नववर्ष प्रारंभ की खुशी में लगभग 1100 दीप श्रद्धा से जलाए गए।

जो की शीतला मां मंदिर से प्रारंभ होकर समलेश्वरी मंदिर, देवांगन धर्मशाला, हनुमान मंदिर, शीतला मंदिर, राम मंदिर होते हुए मां सरस्वती मंदिर के पास तक ये दीप प्रज्वलित किए गए।  राम मंदिर के पास चना प्रसाद का वितरण किया गया और मंदिर परिसर में आकर सभी भक्तों ने दीप प्रज्वलित किया।

वहीं जब लोग अपने  घरों से  दीप जलाकर मंदिर परिसर में आए तो मंदिर और मोहल्ला का माहौल राममय में हो गया था। मंदिर के पुरोहित अशोक तिवारी ने पूजा संपन्न किया लोग हिंदू नव वर्ष की बधाई व शुभकामनाएं एक दूसरे को देते हुए दिखे। इस कार्यक्रम का संचालन इस बार मोहल्ले की समिति युवा शक्ति एक संकल्प के द्वारा की गई है व आने वर्ष में कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाने के लिए समिति ने सदस्यों व मोहल्ला वासियों से भी अपील की है। पूरा शहर इस क्षेत्र में आकर वीडियो फोटो खींच कर चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस का आनंद लेते हुए नव वर्ष के लिए माता रानी श्री राम प्रभु से आशीर्वाद मांगा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page