समस्त सनातन समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की महाआरती

समलाई मंदिर प्रांगण में ऊँ नमः शिवाय के पवित्र मंत्र की गूंज

रायगढ़ - - धर्म रक्षा समिति रायगढ़ एवं संस्था हिंद सेवक के तत्वाधान में शहर के राजापारा स्थित समलाई माता मंदिर के प्रांगण में विगत 5 से 12 अगस्त तक विश्व में भारत माता की जयकार और अखंड भारत की स्थापना के पवित्र उद्देश्य से
अखंड ऊँ नमः शिवाय महामंत्र जाप का आयोजन भव्यता के साथ किया जा रहा है।

वहीं तीसरे दिन सुबह वैदिक मंत्रोच्चार व महाआरती के साथ पूजा अर्चना हुई जिसमें सर्व सनातनी समाज ने सामाजिक समरसता मनखे - मनखे एक बरोबर का संदेश देते हुए मिलकर श्रद्धा से भगवान भोलेनाथ जी की महाआरती किए व समूचा अंचल ऊँ नमः शिवाय के पावन मंत्र से गुंजित हो गया। वहीं आज के इस महाआरती में सतनामी समाज, साहू समाज, थवाईत समाज, चौहान समाज, महंत समाज एवं अन्य सभी समाज के सैकड़ों श्रद्धालुगण बड़ी श्रद्धा से शामिल हुए।

श्रद्धालुगण कर रहे जाप - - धार्मिक इस कार्यक्रम के अन्तर्गत सुबह 8 बजे रुद्राभिषेक व शाम को पांच बजे हो रहा है इसी तरह महाआरती प्रतिदिन रात 8 बजे हो रही है जिसमें श्रद्धालुगण श्रद्धा से भाग ले रहे हैं। इसके पश्चात
प्रसाद वितरण किया जा रहा है। वहीं अखंड ऊँ नमः शिवाय जाप के साथ - साथ प्रतिदिन रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन भी किया जा रहा है। वहीं पूर्णाहुति के दिन अभिमंत्रित रुद्राक्ष को श्रद्धालुओं को श्रद्धा से प्रसाद रुप दिया जाएगा

भव्यता देने में जुटे सर्व सनातन समाज - - धार्मिक इस भव्य आयोजन में समस्त श्रद्धालुओं से अधिक अधिक संख्या में भाग लेने का निवेदन किया गया है। आज दूसरे दिन भी जाप स्थल में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। वहीं इस कार्यक्रम को भव्यता देने में धर्म रक्षा समिति रायगढ़ एवं संस्था हिंद सेवक व समस्त सनातन समाज रायगढ़ के सदस्यगण जुटे हैं ।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page