समर कैंप में बच्चों ने जाना दाँतों की कैसे करें सुरक्षा

बच्चों की लगन देख निहाल हुए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी रायगढ़ - - नटवर स्कूल के आंतरिक परिसर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ के शानदार निःशुल्क सात दिवसीय समर कैंप प्रशिक्षण में आज सुबह आठ बजे कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वरिष्ठ सुप्रसिद्ध डॉ के. एन पटेल, डॉ जीएस अग्रवाल, आईएमए अध्यक्ष डॉ प्रभात पटेल, सचिव डॉ राजकुमार गुप्ता, डॉ मुकुंद अग्रवाल व सभी सदस्यों ने गुलदस्ते से कलेक्टर श्री चतुर्वेदी का आत्मीय स्वागत किया व आयोजित समर कैंप की विस्तृत जानकारी भी दी। आत्मीय स्वागत के पश्चात वे बच्चों के निःशुल्क समर कैंप की गतिविधियों का अवलोकन किए साथ ही बच्चों के सीखने की लगन देखकर अत्यंत ही प्रसन्नचित भी हुए। उन्होंने इस शानदार पहल के लिए आईएमए के सभी डॉक्टर्स टीम को बेहद बधाई दी साथ ही उन्होंने आईएमए के सभी चिकित्सकों को भविष्य के हर चिकित्सा सेवा कैंप कार्य में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।

बच्चों के दाँतों की हुई जाँच - - निःशुल्क समर प्रशिक्षण कैंप में आज उपस्थित लगभग 100 बच्चों ने योग, डांस, कथक व पेंटिंग कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात परिसर में आयोजित डेंटल शिविर में भाग लिए जहां सभी बच्चों का शहर के नामचीन दंत चिकित्सक विशेषज्ञ डॉ स्नेहा चेतवानी, डॉ विवेक उपाध्याय, डॉ अमित अग्रवाल, डॉ विवेक प्रधान, डॉ चेतना वाई एस, डॉ भूपेंद्र पटेल, डॉ अंकिता अवस्थी, डॉ राकेश जज्ञासी,डॉ रानू शर्मा व डॉ प्रियंका पटेल ने सभी बच्चों के दाँतों का चेकअप किए साथ ही उनको बहुत ही सहज सरल ढंग से दांतो की सुरक्षा करने के उपाए बताए। दाँत परीक्षण के पश्चात सभी बच्चों को डेंट सुरक्षा किट भी उपहार स्वरुप भेंट किए जिससे बच्चे अत्यधिक खुश हुए।

समर कैंप में यह सीख रहे बच्चे - - इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ अध्यक्ष डॉ प्रभात पटेल व सचिव डॉ राजकुमार गुप्ता ने बताया कि निःशुल्क सात दिवसीय समर कैंप प्रशिक्षण में योग्य प्रशिक्षकों के सानिध्य में बच्चों को प्रतिदिन सुबह सुबह 6 से सात बजे तक योगा, 7से 7.30 तक धर्म ज्ञान, 7:30 से 8.30 तक हौबी क्लास जिसके अंएतर्गत डांस कत्थक, ओडिसी, पेंटिंग, रंगोली का कार्यक्रम होगा। इसी तरह 8.30 से 9 बजे तक बच्चों व उनके पैरेंट्स को फर्स्ट एड हेडिंग, सीपीआर ट्रेनिंग, डाइट टिप्स, कैरियर काउंसलिंग व प्रतिदिन प्रार्थना करने की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

इनकी रही उपस्थिति - -निःशुल्क समर कैंप प्रशिक्षण शिविर में आज वरिष्ठ सुप्रसिद्ध डॉ के. एन पटेल, डॉ जीएस अग्रवाल, अध्यक्ष डॉ प्रभात पटेल, सचिव राजकुमार पटेल, डॉ प्रकाश चेतवानी, दंत चिकित्सक विशेषज्ञ टीम, आईएमए के सदस्यगण, श्रीमती प्रियंका पटेल, शिवांगी पटेल, किरण कुशवाहा, किरण पटेल, रीतांजली गुप्ता, प्रशिक्षिका तब्बू प्रवीन, कोआर्डिनेटर गजेंद्र प्रताप सिंह सहित अनेक सदस्यों की उपस्थित रही। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ के सभी सदस्यगण व विश्व हिंदू परिषद के सभी सदस्यगण बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page