पर्यावरण संरक्षण गतिविधि एवं हरित रायगढ़ अभियान की पहल

रायगढ़ - - पर्यावरण संरक्षण गतिविधि रायगढ़ ने हरित रायगढ़ अभियान के तहत विगत 8 अगस्त को शुरू किया डेंगू नियंत्रण एवं डेंगू रहित घर अभियान। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि एवं हरित रायगढ़ अभियान के संयोजक जय प्रकाश दुबे ने बताया कि शहर में फैल रही डेंगू बीमारी से बचाव हेतु यह अभियान शुरू किया गया है।

लोगों को किया जा रहा जागरुक - - पर्यावरण संरक्षण गतिविधि का गत 2 माह से पर्यावरण संरक्षण हेतु रायगढ़ नगर में हरित रायगढ़ अभियान प्रारंभ है, इसके तहत सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है एवं इसी के साथ साथ सिंगल यूस प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नगर में डेंगू बीमारी विक्राल रूप लेने की ओर अग्रसर है, इसी को ध्यान में रखते हुए नगर में डेंगू से बचाव के प्रति जागरूकता लाने व रायगढ़ को डेंगू मुक्त करने के लिए अभियान शुरू किया गया है।

अभियान को दी जा रही गति - -वहीं रायगढ़ नगर के सभी लोगों से डेंगू रहित घर अभियान के तहत संपर्क किया जाएगा एवं जन जागरण के अभियान में सभी से यह आग्रह है की अपने आस पास पानी इकठ्ठा न होने दें व पर्याप्त साफ सफाई भी रखें, किसी प्रकार का बुखार आने पर तुरंत डेंगू की जांच करवाएं। सभी बस्तियों में एक - एक अभियान प्रमुख बनाए गए हैं। इनका काम होगा डेंगू के प्रति जन जागरूकता करना एवं प्रत्येक परिवार को पर्यावरण संरक्षण एवं सिंगल यूस प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग करने हेतु संकल्प दिलाना। सिंगल यूस प्लास्टिक से इको ब्रिक बनाने की विधि भी बताई जाएगी एवं इसके लिए प्रेरित भी किया जाएगा। वहीं डेंगू से बचाव हेतु पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने प्रदीप श्रृंगी – 9301010120 , अरुण सिंह – 7415934373 का नंबर जारी किए हैं। इनसे संपर्क कर सकते हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page