चित्रों के माध्यम से बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ के निःशुल्क समर कैंप में व्यक्तित्व निखार रहे बच्चे

रायगढ़ - - शहर के नटवर स्कूल के आंतरिक परिसर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ की शानदार पहल से सात दिवसीय निःशुल्क समर कैंप का आयोजन अध्यक्ष डॉ प्रभात पटेल व सचिव डॉ राजकुमार गुप्ता के विशेष मार्गदर्शन में किया जा रहा है। समर कैंप में बच्चे विशेषज्ञों के सानिध्य में प्रतिदिन योग, ज्ञान, स्वास्थ्य व डांस, पेंटिंग सहित अनेक विधाओं का हूनर सीख रहे हैं। खूबसूरत तस्वीर से संदेश - - निःशुल्क समर प्रशिक्षण कैंप के आज तीसरे दिन भी विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें लगभग 100 बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं योग, धर्म ज्ञान व डांस सीखने के पश्चात होनहार बच्चों ने पेंटिंग प्रशिक्षिका शिवांगी पटेल के मार्गदर्शन में कैनवास पर अपने मन के भावों को खूबसूरत तस्वीर के साथ अभिव्यक्त कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिसे देखकर उपस्थित लोगों का मन बेहद निहाल हो गया।

बच्चे हो रहे लाभान्वित - - निःशुल्क प्रशिक्षण कैंप की विस्तृत जानकारी देते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ अध्यक्ष डॉ प्रभात पटेल, सचिव डॉ राजकुमार गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को सनातन धर्म संस्कृति, योग, विज्ञान, स्वास्थ्य शिक्षा व बौद्धिक ज्ञान से जोड़कर उनकी प्रतिभा को निखारने के पवित्र उद्देश्य के साथ किया जा रहा है। वहीं इस कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 6 से सात बजे तक योगा, 7से 7.30 तक धर्म ज्ञान, 7:30 से 8.30 तक हौबी क्लास जिसके अंतर्गत डांस कत्थक, ओडिसी, पेंटिंग, रंगोली का कार्यक्रम होगा। इसी तरह 8.30 से 9 बजे तक बच्चों व उनके पैरेंट्स को फर्स्ट एड हेडिंग, सीपीआर ट्रेनिंग, डाइट टिप्स, कैरियर काउंसलिंग व प्रतिदिन प्रार्थना करने की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। विशेषज्ञ दे रहे प्रशिक्षण - - सात दिवसीय निःशुल्क समर कैंप में सुबह सात बजे से लगभग 100 बच्चे भाग ले रहे हैं और आयत डांस एकेडमी प्रशिक्षिका तब्बू परवीन, कोआर्डिनेटर गजेंद्र प्रताप सिंह ठाकुर और पेंटिंग प्रशिक्षिका शिवांगी पटेल के सानिध्य में अपनी प्रतिभा को तराश रहे हैं।वहीं इस निःशुल्क समर प्रशिक्षण कैंप का भव्य आयोजन होने से शहर के बच्चों में अपार उत्साह देखा जा रहा है।

इनकी रही उपस्थिति - - समर कैंप में आज तीसरे दिन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ अध्यक्ष डॉ प्रभात पटेल, सचिव डॉ राजकुमार गुप्ता, डॉ राजू पटेल आराधना नायक, प्रियंका पटेल, शिवांगी पटेल, किरण कुशवाहा, किरण पटेल, रीतांजली गुप्ता सहित अनेक सदस्यों की उपस्थित रही। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ के सभी सदस्यगण व विश्व हिंदू परिषद के सभी सदस्यगण बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page