रायगढ़ - - गार्जियन एंड गाइड इंग्लिश मीडियम स्कूल, धनुहारडेरा रायगढ़ का सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय की छात्रा दीपिका प्रधान ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया ।वहीं प्रतीक मिश्रा ने 92.4 प्रतिशत, जतिन देवांगन ने 92.2 प्रतिशत, सक्षम कंसारी ने 91.6 प्रतिशत, दिती पटेल ने 91 प्रतिशत, आशमी अग्रवाल ने 90.2 प्रतिशत तथा ध्रुवी गुप्ता ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की।विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर संस्था के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा, डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल सहित समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया है। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विद्यानंद पटेल, दिनेश पटेल, शांति महंत, प्रतिभा पटेल एवं विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।








