प्रभु अपने भक्तों का केवल भाव देखते हैं - - पं भागीरथी तिवारी

बेलादुला में भव्य नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन

रायगढ़ - - शहर के गायत्री मंदिर रोड, (बालाजी फ्लैक्स के पास) बेलादुला खर्राघाट में नौ दिवसीय पावन संगीतमयी श्रीराम कथा का भव्य आयोजन 500 सालों बाद अयोध्या के वैभव की पुर्नस्थापना की खुशी में विगत 27 अप्रैल से आगामी 6 मई तक किया जा रहा है। व्यासपीठ पर विराजित हैं कथा वाचक भागीरथी महाराज (श्री पंचकोशीधाम फिंगेश्वर वाले) जो निसदिन दोपहर 3 बजे से सायं 7.30 बजे तक अपने दिव्य प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आनंदित कर रहे हैं। साथ ही राम कथा महिमा को बड़े ही सहज सरल ढंग से मधुर भजन गीतों के साथ श्रद्धालुओं को सुना रहे हैं।वहीं कथा स्थल में श्रद्धालुगण कथा श्रवण करने पवित्र मन से पहुँच रहे हैं।

दुष्ट व्यक्ति माया रचते हैं - - श्रीराम पावन कथा प्रसंग के अंतर्गत व्यास पीठ पर विराजित पं भागीरथी ने कथा का रसपान कराते हुए कहा कि राक्षस शूर्पणखा रावण की बहन थी, जो राम को देखकर मोहित हो गई और उनसे विवाह की इच्छा व्यक्त की। राम ने उसे अपने वश में करने का प्रयास किया, लेकिन वह विफल रही। अंततः, शूर्पणखा ने रावण को राम के बारे में बताया और बदला लेने के लिए षड्यंत्र रचा।वहीं शूर्पणखा की शिकायत के बाद, रावण ने खरदूषण और उसकी सेना को राम से युद्ध करने के लिए भेजा। राम ने सभी को पराजित कर दिया। इसी तरह उन्होंने मारीच, सीता हरण, जटायु का रावण से युद्ध, प्रभु राम का विलाप और खोज सहित अनेक प्रसंग को बड़े ही सहज सरल ढंग से सुनाए व शबरी का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान अपने भक्तों की हमेशा भावना देखते हैं। इसलिए पवित्र हृदय और अच्छी भावना से उनके श्री चरणों में समर्पित रहना चाहिए। इस तरह से पावन कथा का आनंद श्रद्धालुगण ले रहे हैं।

आज रामराज्याभिषेक - -  पावन संगीतमयी श्रीराम कथा के भव्य आयोजन के अंतर्गत अरण्यकाण्ड सुन्दरकाण्ड कथा प्रसंग के पश्चात आज 5 मई को रामराज्याभिषेक, शोभायात्रा, 6 मई हवन, भोग भण्डारा व दोप 4 बजे से रात 8बजे तक स्थान गायत्री मंदिर रोड, (बालाजी फ्लैक्स के पास) बेलादुला रायगढ़ में होगा। वहीं  तुलसी परिक्रमा एवं सुंदरकांड प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक होगा। वहीं स्वास्तिक महिला समिति के सभी सदस्यों ने श्रद्धालुओं को अपने परिवार के साथ इस पावन कथा में शामिल होने का अनुरोध किया है।

भव्यता देने में जुटे सदस्य - - पावन संगीतमयी भव्य श्रीराम कथा के आयोजन को भव्यता देने में स्वास्तिक महिला समिति की श्रद्धालु अनुपमा गुप्ता, मिथिला पटेल, मीरा मिश्रा, मंजू अवस्थी, सरोज डनसेना, रश्मी श्रीवास्तव, रत्ना गुप्ता, सुधा यादव, सपना दुबे, ज्योत्स्ना जायसवाल, कोमल जायसवाल, हेमकान्ति पटेल, रश्मि बोहिदार, गिरिजा पटेल, रीना पलाई, प्रिया आचार्य, सुलोचना देवांगन, लीला देवी साव, मीरा पटेल, किरण थवाईत, विमला निषाद, रीना निषाद, प‌द्मनी केवट, जी बाई डनसेना, संजू साहू, यशु निषाद, किरण होता, राजकुमारी पटेल, हीराबाई यादव, स्वाति साहू, ललिता देवांगन, रामबाई, संतोषी साहू, प‌द्मा साहू, बिलासिनी पटेल, गीता पटेल, रंभा मालाकार, सुप्रभा गुप्ता, टिकेश्वरी मालाकार, रूकमणी गुप्ता, अनुराधा पटनीहा, रजनी देवांगन, जयंती मालाकार, संतोषी महंत, सेवती देवांगन, सीमा देवांगन, सरिता देवांगन, नीरा साहू, शारदा मेलिक, सत्या उपाध्याय, सरोजनी डनसेना, सीता यादव, मीनू केवट, रीमा सिंह, इन्द्रानी साव, प्रतिभा सिंह, अंजू सिंह, हेमा राठौर, सकुल देवांगन, ईश्वरी देवांगन, सुशीला साव, उर्मिला देवांगन, सुभद्रा बैस, राखी मालाकार, दुर्गा देवी, अनुराधा गुप्ता, आशा, रीतू देवांगन सहित सभी सदस्याएं जुटी हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page