टीडीएस पर सेमीनार एवं विश्व हास्य दिवस पर सीए संस्था ने किया मनोरंजनात्मक कार्यक्रम

रायगढ़ - - विगत दिवस रायगढ़ सीए शाखा ने शाखा परिसर में टीडीएस प्रावधानों पर एक अर्ध-दिवसीय सेमीनार आयोजित किया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीए दिनेश अग्रवाल ने बताया कि सेमीनार में वर्ष 2025-26 में टीडीएस तथा टीसीएस पर हुए संशोधनों में विस्तार से चर्चा की गई। सीए श्रीकांत गुप्ता इस विषय के मुख्य वक्ता थे एवं प्रियेश अग्रवाल इसके सूत्रधार थे साथ ही सदस्यों ने वर्तमान में जो समस्या करदाता को आ रही है उस पर सदस्यों में अपनी अपनी समस्या पर विचार विमर्श किया एवं  उसका समाधान निकालने का प्रयास किया।

मनाए हास्य दिवस - -  सेमीनार के पश्चात आज 4 मई को विश्व हास्य दिवस संस्था ने मनाया। रोजमर्रा की दिनचर्या से हट कर सदस्यों के मध्य एक अनौपचारिक संबंध स्थापित करना एवं आपसी सौहाद्र बढ़ाने तथा सदस्यों में छुपे हुए हंसाने की कला को बढ़ावा देना ताकि वो अपने जीवन में उसे आत्मसात कर सके और प्रतिदिन होने वाले  इस पेशे में काम के दबाव को खुशी खुशी सहन कर सके। वहीं गुलशन अग्रवाल, अमन अग्रवाल, इशिता अग्रवाल, अनुपमा सारस्वत की टीम के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के खेलो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं एक उन्मुक्त वातावरण का निर्माण किया। इशिका अग्रवाल, विकास बेरीवाल,आलोक अग्रवाल खेलों के विजेता रहे।
अध्यक्ष संतोष टिबरेवाल, उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल,सचिव संजय सोनी, कोषाध्यक्ष मानस बंसल के सामुहिक मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफल रहा। विकास अग्रवाल, सुयोग, दीपांशु,राहुल , शुभम, वंश,अविनाश, संजय, इत्यादि सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page