अन्य गतिविधियाँ

24वीं राज्य स्तरीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता (जशपुर) हेतु रायगढ़ जिला ट्रायल सम्पन्न

रायगढ़ – – जिला बैडमिंटन संघ रायगढ़ के अध्यक्ष  अकरम खान एवं सचिव सौरभ पंडा ने बताया कि छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 12 से 16 दिसंबर तक जशपुर में किया जाना प्रस्तावित है। उक्त प्रतियोगिता हेतु रायगढ़ जिले के खिलाड़ियों के चयन के लिए सोमवार, 1 दिसंबर 2025 को दोपहर 3:00 बजे, रायगढ़ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बैडमिंटन हॉल, हंडी चौक में जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल पुरुष एवं महिला एकल वर्ग में आयोजित किए गए, जिसमें Yonex फैदर शटल कॉक का उपयोग किया गया। ट्रायल परिणाम (पुरुष एकल वर्ग)–प्रथम स्थान: हर्षवर्धन बरिक, द्वितीय स्थान लुकेश कुमार यादवसंघ के संरक्षक अरुण बेरीवाल, सुभाष अग्रवाल, चेयरमैन प्रवीर शाह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवानदास बजाज, सह सचिव कुंदन सिंह, एवं कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अरुणा चौहान, राजेश यादव, अजय थवाईत, श्याम गोयल, कन्हैया शर्मा, राकेश पटेल एवं हितेश वर्मा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ प्रेषित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page