आध्यात्म

भगवान श्री परशुराम जयंती सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

आज दस को निकलेगी भव्य परशुराम शोभा यात्रा

रायगढ़। ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष विजय वीरभान द्वारा तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मारवाड़ी महिला समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती मीरा विजय शर्मा के द्वारा श्री भगवान परशुराम जी की जीवनी पर बहुत ही पारंपरिक तरीके से प्रकाश डाला गया। जिससे आने वाली भावी पीढ़ी अपनी परंपराओं को समझ सके और साथ ही उन्होंने सफल मंच का संचालन कर कार्यक्रम में समा बांधा भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए। जिसमें बालक बालिकाओं व महिलाओं पुरुषों ने सभी ने आनंद उठाया एवं बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लिया। वहीं कार्यक्रम के दूसरे दिन लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता, मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता, रंगोली बनाओ फूल फल से प्रतियोगिता ,एवं व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें बड़ी संख्याओं में महिलाएं व बालिकाएं विजयी रहीं साथ ही सास- बहू, देवरानी- जेठानी, नंद- भाभी, मां- बेटी , बहन- बहन, डांस प्रतियोगिता भी संपन्न हुई जिसमें सभी ने अपनी जोड़ी के अनुसार भाग लिया एवं विजय हुए साथ ही मिस शर्मा व मिस्टर शर्मा प्रतियोगिता ने भी सभी का मनमोहा और सभी प्रतियोगियों को उनके अनुसार टाइटल देकर विजय घोषित किया गया।

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सब की खुशियां देखते ही बन रही थी। सभी ब्राह्मण सेवा समिति की टीम को एवं अध्यक्ष महोदय को दिल से आशीर्वाद दे रहे थे, कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती बबीता शर्मा व उनके सभी पदाधिकारीगण एवं समाज के सभी सदस्यों की भूमिका रही। इसी तरह रमेश शर्मा, मुकेश शर्मा, ब्राह्मण सेवा समिति के संरक्षण राजेश भारद्वाज विजय बद्री धाम सुरेंद्र परमहंस संतोष शर्मा लियोन आईपी शर्मा चिमनलाल शर्मा समिति के सचिव प्रवीण शर्मा उपाध्यक्ष अमित मोंटी शर्मा अजय शर्मा अरविंद शर्मा दीपक शर्मा अमित पंडित सुनील दत्त शर्मा अशोक शर्मा राहुल शर्मा विनोद शर्मा मुरली शर्मा आशीष शर्मा विजय दुबे राजू मिश्रा पवन शेर जयवीर शर्मा गोलू शर्मा कमल शर्मा पत्रकार जयप्रकाश शर्मा सत्य प्रकाश शर्मा विक्रांत शर्मा मुरली शर्मा, संतोष शर्मा लायन विजय बद्री धाम, सुनील मस्ता अनूप शर्मा आदित्य शर्मा सहित अनेक सदस्यों का इन सभी कार्यक्रमों में ब्राह्मण सेवा समिति के सभी वरिष्ठ जन् समस्त महिला मंडल का भरपूर योगदान रहता है। वहीं ब्राह्मण सेवा समिति के सचिव प्रवीण शर्मा ने परशुराम शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निवेदन किया है।

रंगारंग हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती बबीता शर्मा व सचिव श्रीमती रमा शर्मा ने कहा कि विप्र समाज के आराध्य भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें समाज की महिला बच्चे और पूर्व पदाधिकारी एवं बुजुर्ग महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और प्रोग्राम को सफल बनाए। समाज के अध्यक्ष विजय वीरभान जी एवं उनके टीम ने महिला समिति कार्यक्रम का भरपूर सकारात्मक सहयोग किया। वहीं कोषाध्यक्ष पिंकी शर्मा, संतोष शर्मा जी ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी से निभाया उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, मीरा शर्मा जी श्वेता शर्मा जी ने अपना कार्य बहुत ही सुचारू रूप से सम्हाला। सह सचिव सपना शर्मा ने भी अपना काम अच्छे से किया। कार्यकारिणी ममता जी सुमित्रा दी, रजनी ज्योति निधि, निशा, रिया, नीतू, मोना, पूजा, रिंकी ने हमारा भरपूर सकारात्मक सहयोग किया है। इसके लिए सभी का दिल से धन्यवाद एवं समस्त महिला मंडल का बहुत बहुत आभार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
<p>You cannot copy content of this page</p>