नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज़ मेडल जीत कर मुकुंद ने किया रायगढ़ का नाम रौशन

जिले से पाँच खिलाड़ियों लिया था हिस्सा मुकुंद का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

रायगढ़ 27 जून : ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वधान में 37 वे नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप हरिद्वार में 23 से 25 जून तक आयोजित हुआ था। जिसमें रायगढ़ जिले के 5 खिलाड़ियों ने इस स्पर्धा में हिस्सा लिया।

मुकुंद अग्रवाल ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रोंज मेडल जीत कर रायगढ़ जिले का नाम रोशन किया। मुकुंद विगत पाँच वर्षों से किड्स ताइक्वांडो एकेडमी रायगढ़ क्लब में प्रशिक्षण ले रहे हैं। वे शुरू से ही होनहार खिलाड़ी हैं। उनके कोच विकास सिंह और लता श्रीवास के कुशल प्रशिक्षण का नतीजा है कि मुकुंद ने आज राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में जिले को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। मुकुंद अग्रवाल कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल का छात्र है और दानी पारा निवासी विकाश अग्रवाल और रोमी अग्रवाल के सुपुत्र हैं। मुकुंद ने अपने इस कामयाबी का श्रेय अपने कोच और माता-पिता को दिया।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page