गणतंत्र दिवस की खुशी में लोगों का बांटे प्रसाद
रायगढ़ - - शहर के शहीद चौक में लॉयंस क्लब रीजन चेयरपर्सन श्रीमती लता - दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में सभी सदस्यों व चौक के लोगों ने राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस पर्व पर चौक में शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौक को खूबसूरत गुब्बारे व तिरंगे से सजाया गया था। सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने भारत माता व अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर नमन् किया। इसके पश्चात देश की आन - बान - शान का तिरंगा झंडा फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान किया व चौक भारत माता के जयकारे, वंदेमातरम, जयहिंद के जयघोष से गुंजायमान हो गया।


लोगों को बांटे प्रसाद - - ध्वजारोहण कार्यक्रम होने के बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने गणतंत्र दिवस पर्व की खुशी में शहीद चौक में सभी लोगों को प्रसाद बांटे। वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लॉयंस रीजन चेयरपर्सन श्रीमती लता - दीपक अग्रवाल, डॉ पीके गुप्ता, डॉ दिनेश पटेल, राजेश अग्रवाल (पिंटू) व स्केटिंग के बच्चों के अतिरिक्त चौक के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।









