गणपति ऑटोमॉल में शान से लहराया तिरंगा गणतंत्र दिवस की रही धूम

रायगढ़ - - शहर के ढ़िमरापुर रोड़ स्थित जिले का सुप्रसिद्ध गणपति ऑटोमॉल में पंद्रह अगस्त व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर्व को यादगार ढंग से मनाने की परंपरा रही है। संस्थान के डायरेक्टर और नेत्रदान महादान के क्षेत्र में पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके देवकी रामधारी फाउंडेशन के चेयरमेन समाजसेवी दीपक अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में विगत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर्व संस्थान में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मुख्य अतिथि ने किया ध्वजारोहण - - समाजसेवी दीपक अग्रवाल ने बताया कि सर्वप्रथम भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर संस्था के सभी सदस्यों ने नमन् किया। इसके पश्चात चांपा से आए मुख्य अतिथि नरेश अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया व सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान किया फिर भारत माता के जयघोष से संस्थान गुंजायमान हुआ। कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस पर प्रसाद वितरण किया गया। वहीं कार्यक्रम में डॉयरेक्टर व समाजसेवी दीपक डोरा, नरेश अग्रवाल,लॉयंस क्लब रीजन चेयरपर्सन श्रीमती लता अग्रवाल,जय भगवान जी राहुल जी कोरबा, श्रीमती खुशबू अग्रवाल व संस्थान के सभी स्टॉफ सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही। वहीं समाज सेवी दीपक अग्रवाल ने उपस्थित सभी सदस्यों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page