अन्य गतिविधियाँ

प्राची पटेल प्रतिभा ज्योति अवार्ड से हुई सम्मानित


रायगढ़ – – रायगढ़ आयात कत्थक डाँस एकेडमी की होनहार स्टूडेंट प्राची पटेल प्रतिभा ज्योति अवार्ड से पुरी उड़ीसा में सम्मानित हुई। वहीं उस कार्यक्रम में अन्य अलग – अलग राज्य दिल्ली, कोलकाता,असम, सिलीगुड़ी, बिहार रायपुर से शामिल हुए थे। जिसमें शहर की बेटी प्राची को सम्मान मिला। वहीं रायगढ़ के लिए गर्व की बात है कि छोटे – छोटे बच्चे भी अपने रायगढ़ कत्थक घराने की प्रतिभा को देश विदेश में दिखा रहे हैं। वहीं अन्य कलाकार भी कथक के साथ – साथ कुचीपुड़ी भरतनाट्यम् मोहिनीअट्टम व अपनी – अपनी नृत्य की प्रतिभा दिखाए। वहीं प्राची पटेल कत्थक की शिक्षा अपने गुरु तब्बू परवीन से ले रही है। और उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ रही है। वहीं प्राची पटेल के माता – पिता का भी मार्गदर्शन मिल रहा है।वहीं इस कामयाबी पर प्राची को उनके पिता ओम प्रकाश पटेल, माता मिथिला पटेल दादा अयोध्या प्रसाद पटेल व सभी ने आगे बढ़ने की आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
<p>You cannot copy content of this page</p>