आईसीएआई रायगढ़ शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का सफल आयोजन

रायगढ़ - - आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI), रायगढ़ शाखा* द्वारा एक प्रशंसनीय योग शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम “हर घर योग" अभियान के अंतर्गत ओजस योग मंदिर के सौजन्य से संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य योग, यज्ञ, स्वदेशी जीवनशैली और आयुर्वेद को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

मन से सीखे योगासन - - सीए राहुल अग्रवाल ने बताया कि योग सत्र सुबह 7 से 9 बजे तक ICAI रायगढ़ ब्रांच परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और अन्य प्रोफेशनल्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग शिविर में योग शिक्षिकाओं – श्रीमती यशोदा यादव एवं श्रीमती सविता ठेठवार द्वारा प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियाँ सिखाई गईं। इस कार्यक्रम का सफल संचालन एवं प्रबंधन सीए विनय गोयल एवं सीए प्रदीप बेहरा द्वारा किया गया।

इनका रहा योगदान - - कार्यक्रम का आयोजन शाखा के चेयरमैन संतोष टिबरेवाल, उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल,सचिव संजय सोनी, कोषाध्यक्ष मानस बंसलएवं सीए तेजस्वी नरेडी एवं वंश के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया।वहीं इस अवसर पर ओजस योग मंदिर परिवार की ओर से ICAI रायगढ़ टीम को इस पुण्य कार्य में योगदान हेतु सहृदय आभार एवं प्रणाम प्रेषित किया गया।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page