Homeअन्य गतिविधियाँइनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने भगवती गौशाला में की गौ सेवा

इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने भगवती गौशाला में की गौ सेवा

spot_img

रायगढ़ – – इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल द्वारा मंगलवार, विगत 6 अक्टूबर को भगवती गौशाला, नीलांचल भवन के सामने, रायगढ़ में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने गौमाता को गुड़, दाना, खली, चारा एवं सब्जियां खिलाकर सेवा की। बीमार गायों के लिए दवाइयों की व्यव्स्था की गई.

कार्यक्रम का उद्देश्य गौ सेवा के माध्यम से समाज में सेवा, करुणा एवं जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देना था। सदस्यों ने गौ सेवा को पुण्य एवं मानवता से जुड़ा महत्वपूर्ण सेवा कार्य बताते हुए नियमित रूप से ऐसे सेवा कार्यों में सहभागिता का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष गोमती अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष शशि अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष श्रुति देवांगन, सुरभि अग्रवाल एवं अंजू शर्मा उपस्थित रहीं।

गौ सेवा कार्यक्रम में पुष्पा अग्रवाल, गोमती अग्रवाल, शशि अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल, अंजू शर्मा एवं श्रुति देवांगन का विशेष सहयोग रहा।

क्लब की ओर से कहा गया कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि जीवों के प्रति करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी प्रतीक है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments