रायगढ़ – – मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति द्वारा विगत दिवस पितृ पक्ष के पावन अवसर में एक पुण्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति की सदस्यों ने वृद्धाश्रम के वृद्धजनों को वस्त्र, फल एवं सामाग्री भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने पितरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर समिति ने दान-पुण्य का महत्व बताते हुए कहा कि पितरों का स्मरण ही हमारी संस्कृति की जड़ है। कार्यक्रम में वृद्धजनों का सम्मान कर पितृ पक्ष के पुनीत पल को यादगार बनाया।
कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष सहित सभी महिला सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में सभी ने पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।







