Homeअन्य गतिविधियाँनृत्य संगीत  के मधुर आयोजन में सात विधाओं से सुशोभित हुआ मंच

नृत्य संगीत  के मधुर आयोजन में सात विधाओं से सुशोभित हुआ मंच

spot_img

मधुगुंजन रायगढ़ का पचमढ़ी में ‘नर्मदोत्सव 2026’ का  प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन

रायगढ़ – – भारत सरकार दर्पण द्वारा प्रमाणित मधुगुंजन संगीत समिति रायगढ़ एवं घरानेदार शिक्षा हेतु विश्व प्रसिद्ध संस्था श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय रायगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में आयोजित “मधुगुंजन” नर्मदोत्सव 2026 के सांगीतिक दिवस में कथक, भरतनाट्यम , शास्त्रीय गायन, तबला ,सुगम गायन, लोक नृत्य , उपशास्त्रीय नृत्य, सिनेमेटिक नृत्य की प्रस्तुतियां हुई। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कथक गुरू शरद वैष्णव ने बताया कि छत्तीसगढ़ ,मध्यप्रदेश, कोलकाता , तमिलनाडु से आए दलों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से मंच को सुशोभित किया, सुबह 10 बजे उदघाटन सत्र प्रारंभ हुआ संचालक श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय शरद वैष्णव, वरिष्ठ कला विद श्री मनोज श्रीवास्तव,कार्यक्रम अध्यक्ष अजीत स्वाइन, नृत्य गुरु मौलश्री सिंह, निहारिका यादव, रीना अग्रवाल, रोमी अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, रचना श्रीवास्तव, सुनैना स्वाइन, रौशनी वैष्णव की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

दिवस में लगभग 75 प्रस्तुतियां हुई तथा 120 प्रतिभागीयों ने भाग लिया  इसके अतिरिक्त उत्सव कलाकार के रूप में, दिशा सिंह ठाकुर  , मिष्ठी वैष्णव, श्रद्धा ऋतुपर्णा स्वाइन, यामी वैष्णव, अरण्या गोयल, साईंश्री इजरदार, नृत्या शुक्ला, सान्वी जायसवाल सहित कथक नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुति हुई।

समापन अवसर पर अतिथि गोपाल दास काबरा एवं अलकेश जैन , श्रीमती बासंती वैष्णव अंतर्राष्ट्रीय कथक नृत्यांगना, प्रतिनिधि कला गुरु रायगढ़ घराना पंडित सुनील वैष्णव, कलाविद मनोज श्रीवास्तव,आयोजक शरद वैष्णव एवं अजीत स्वाइन की उपस्थिति में संपन्न हुआ। साथ ही कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित करने में अनंत श्री होलीडेज भोपाल के डायरेक्टर दुर्गेश सेजकर, एवं उनकी टीम के स्वच्छ स्वरूप, विशाल, आयुष चौरे का विशेष सहयोग रहा है।

कला संस्कृति के व्यापक प्रसार हेतु प्रतिष्ठित एवं राज्य व भारत सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था मधुगुंजन संगीत समिति, छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के राज्यों में भारतीय कला के संरक्षक के रूप में श्रेष्ठ कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments