Homeअन्य गतिविधियाँपितृ पक्ष पर थवाईत महिला समिति का सेवा कार्य

पितृ पक्ष पर थवाईत महिला समिति का सेवा कार्य

spot_img

खुशी से सजल हुईं वृद्धजनों की आँखें

रायगढ़ – – पितृ पक्ष के पुनीत अवसर पर थवाईत महिला समिति द्वारा सेवा और संवेदना का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया। समिति की सभी सदस्यों ने विगत दिवस स्थानीय वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत वृद्धजनों को नाश्ता-पानी कराया। इस अवसर पर समिति की ओर से सभी बुजुर्गों को कपड़े, चादर, अनाज एवं दैनिक उपयोग की सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की गई।

वृद्धजनों के चेहरों पर आई मुस्कान ने पूरे वातावरण को भावुक और आत्मीय बना दिया। समिति की अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों ने कहा कि पितरों की सच्ची सेवा ही जीवित बुजुर्गों की सेवा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। वृद्धाश्रम प्रबंधन ने समिति के इस पुनीत कार्य की सभी ने सराहना की।वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में थवाईत महिला समिति की सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments