रक्तदान शिविर में उमड़ा सैलाब, वित्त मंत्री ओपी चौधरी हुए शामिल
रक्तदान ही सच्ची राष्ट्र सेवा – भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा
रायगढ़ – – देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और युवाओं के इस सेवा संकल्प की सराहना की।


कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के जन्मदिन एवं सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आज 78 युवाओ ने रक्तदान किया।आज का दिन सेवा संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद के जीवन को बचा सकती है, यही सच्ची राष्ट्र सेवा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्वयं रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने राष्ट्र को सेवा ही संगठन का मंत्र दिया है। इस सेवा शिविर में भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान महामंत्री जतिन साहू, विकास केडिय, वरिष्ठ नेता गुरुपाल भल्ला, पवन शर्मा, पावन अग्रवाल, मनोज शर्मा, ज्ञानेंद्र गौतम, मनीष जैन, विवेक रंजन सिन्हा, विलिश गुप्ता, अंशु टुटेजा, अशोक अग्रवाल, श्रीमती सुषमा खलखो, रमेश बेहरा एवं अनिल कटियार ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।

युवा मोर्चा ने संभाली कमान–कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा मोर्चा की पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत की। भाजयुमो जिला प्रभारी अभिषेक मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम प्रभारी प्रितेश बेहरा (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) एवं सह प्रभारी तरणजीत भाटिया (जिला उपाध्यक्ष) ने मोर्चा संभाला।

इस दौरान महामंत्री त्रिलोचन राठिया एवं उमाशंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, प्रवक्ता आकाश शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी खिलेश डनसेना, जिला मंत्री ओंकार तिवारी, रजत गुप्ता, मीडिया सह प्रभारी शेखर नायक, जिला कार्यकारिणी सदस्य विनायक शर्मा, जिला मंत्री किशन दास मानिकपुरी सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर प्रधानमंत्री जी के उज्जवल भव्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।







